*रायपुर, जलसंकट को लेकर कांग्रेसजनों ने जोन क्रमांक 9 का घेराव किया।*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,नगर निगम के जोन क्रमांक 9 में आने वाले क्षेत्रों में बढ़ते जल संकट को लेकर लोगो ने जमकर नराजगी जाहिर की। पानी की गंभीर समस्या से परेशान सैकड़ों महिला-पुरूष और कांग्रेसजन ने आज तपती धूप में जोन कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने बताया कि गर्मी का प्रकोप बढते ही जल संकट गहरा गया है। लोगों के घरों में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। पानी टैंकर वाले भी मनमर्जी के पैसे वसूल रहें है जिससे आमजनों को अतिरिक्त आर्थिक भार आ रहा है। प्रशासनिक लापरवाही के कारण आम लोग परेशान हो रहें है।
छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा ने बताया कि चंडी नगर, गणेश नगर, डबरीपारा और मोवा में भीषण गर्मी के कारण हालात बद से बदतर होते चले जा रहें है। नगर निगम के नलों के जरियें भी लोगो को पर्याप्त जल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। सार्वजनिक नलों में भी पानी आना बंद हो गया है तथा बस्तियों में जितने टैंकर पानी चाहियें उतने आते नहीं है जिसके कारण लोगों में टैंकर से पानी आने पर जद्दोजहद बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों में नगर निगम के लिये जबरदस्त गुस्सा है हालात इतने खराब हो गये है कि दैनिक जरूरतों के लिये भी पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। नगर निगम के अधिकारी पानी की किल्लत को दूर करने का प्रयास ही नहीं कर रहें है। स्थानीय लोगो के द्वारा पानी की कमी की लगातार गुहार लगाने के बाद भी अधिकारियों द्वारा दिये गये आशवासन भी केवल दिखावें के लिये प्रतीत हो रहें है। कांग्रेसजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन एवं नगर निगम से मांग की है नगर निगम के जोन क्रमांक 9 में आने वाले क्षेत्रों में जलसंकट को दूर करने के लिये तत्काल प्रभावी उपाय किया जाये अन्यथा हम सभी उग्र आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे।

आज के धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से हेमंत पटेल, गावेश साहू, गयाप्रसाद महानंद, सुरेन्द्र तिवारी, मनोज वर्मा, जहीर खान, लक्ष्मन सेन, हेमंत पाल, छोटे हेमंत पटेल, नरेश ध्रुव, दिपेश नेताम, पप्पु बंदे, पूर्णिमा साहू आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page