Home / राजधानी / *“रायपुर में आवासीय अपार्टमेंट में आग, इलाके में अफरा-तफरी”*

*“रायपुर में आवासीय अपार्टमेंट में आग, इलाके में अफरा-तफरी”*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी के दलदल सिवनी इलाके में शुक्रवार दोपहर एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें तेजी से फैलती देख आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार घटना करीब डेढ़ बजे की है। दलदल सिवनी स्थित क्रॉस विंड अपार्टमेंट की छह मंजिला इमारत के तीसरे माले के फ्लैट में एसी फट गया, और फिर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुआं पूरे परिसर में फैलने लगा। आसपास के फ्लैट में रहने वाले लोग भागने लगे। फायर ब्रिगेड , और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, और करीब घंटे भर घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page