Home / राजधानी / *रायपुर में मोबाइल छीनने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार*

*रायपुर में मोबाइल छीनने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) झपट्टा मारकर मोबाईल फोन छीनने वाले 4 लड़के गिरफ्तार किए गए है। अमरकांत सिन्हा ने डीडी थाने नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रैवलर्स का व्यवसाय करता है। दिनांक 20.04.2026 को उसके ट्रैवलर्स के स्टाफ हेल्पर भूपेन्द्र निषाद एवं ड्राइवर मोहन शर्मा रात लगभग 12ः00 बजे कुशालपुर चंगोराभाठा ओवरब्रिज के पास से पैदल मैपल ग्रीन कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर जा रहे थे। रात्रि करीब 12ः30 बजे जब वे मुख्य सड़क पर पहुँचे, तभी सामने से आए 3-4 अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया तथा उनका मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, श्रम कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज थे को झपट्टा मारकर छीन लिये और सभी मौके से फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना डी डी नगर में अपराध क्रमांक 265/26 धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

उक्त घटना को पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) राहुल देव शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती देवांश राठौर एवं थाना प्रभारी डी डी नगर निरीक्षक गौतम गावड़े को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी डी डी नगर के नेतृत्व में थाना डी डी नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना व आरोपियों के संबंध में दोनों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीव्ही फुटेजों का सूक्ष्म विश्लेषण करने के साथ ही प्रकरण में मुखबिर सक्रिय किया गया। तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही आरोपियों की शीघ्र पतासाजी के लिए हर संभव प्रयास करते हुये अंततः आरोपियों को चिन्हांकित करने में सफलता मिली।प्रकरण में आरोपी हिमांशु खापरे उर्फ गगन, पंकज साहू तथा विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक सहित कुल 04 को गिरफ्तार कर कब्जे से *छीना गया 01 नग मोबाईल फोन तथा अन्य दस्तावेज* जप्त कर चारों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। विधि के साथ संघर्षरत एक बालक पूर्व में भी मारपीट के प्रकरण में बाल संप्रेक्षण गृह जा चुका है।

गिरफ्तार

हिमांशु खापरे उर्फ गगन पिता धर्मेन्द्र खापरे उम्र 18 वर्ष 06 माह निवासी पवार भवन के पास चंगोराभाठा थाना डी डी नगर रायपुर।*

पंकज साहू पिता खेमराज साहू उम्र 19 साल निवासी छेरीखेड़ी थाना मंदिर हसौद रायपुर। हाल पता – सतबहनिया मंदिर राजेन्द्र नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page