*रायपुर,,काले कपड़े पहन कर पहुंची महापौर ओर उनकी परिषद महिला सशक्तिकरण बिल के पक्ष में या विरोध में —नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए बुलाई गई विशेष सामान्य सभा में आज रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात भारतीय जनता पार्टी करती है जो शुरू से विरोधी रही है महिला सशक्तिकरण बिल की
जिसे 1989 में लाया गया था तब भारतीय जनता पार्टी ने उस का खुल कर विरोध किया था और
आज वो लोग हमे महिला सशक्तिकरण की बात बताएंगे खुद इस का विरोध कर रहे थे।
आज जिस महिला सशक्तिकरण बिल के लिए विशेष सामान्य सभा बुलाई गई है

उसे 16 अप्रैल 2026 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने हेतु राज्य पत्र में प्रकाशित किया जा चुका है जिसका उद्देश्य लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देना होगा किंतु इसे परिसीमन के साथ जोड़कर राजनीतिक स्वरूप दिया जा रहा है इसका विरोध हम कर रहे हैं नियमानुसार प्रत्येक 10 वर्षों में जनगणना होनी चाहिए जिसके बाद परिसीमन की प्रक्रिया शुरू होती है किंतु यहां परिसीमन के साथ महिला सशक्तिकरण अधिनियम को जोड़कर एक राजनीतिक रूप दिया जा रहा है वहीं इनकी सोची समझी साजिश है भारतीय जनता पार्टी अपने हित के लिए इस विधेयक को संयुक्त रूप से पास करवाना चाह रही जो कि सरासर गलत है नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि

(1)महिला सशक्तिकरण बिल के प्रस्ताव पर काले कपड़े पहन कर आना भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों द्वारा समझ से परे है
यह इस प्रस्ताव के पक्ष में थे या विपक्ष में भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षदों द्वारा काला कपड़ा पहनकर आना समझ से परे है

(2)दूसरा महतारी वंदन योजना में छत्तीसगढ़ की माता बहनों के साथ अन्याय क्यों किया जा रहा है यहां केवल महतारी वंदन के नाम पर ₹1000 प्रतिमाह दिया जा रहा है जबकि मध्य प्रदेश में उनकी सरकार 1250 रुपए प्रतिमाह महिलाओं को देती है दिल्ली में उनकी सरकार 2500 रुपए में देती है महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार द्वारा 1500रुपए की राशि महिलाओं को प्रतिमान दी जाती है
वही अभी बंगाल में होने वाले चुनाव में इनकी घोषणा पत्र में 3000 की राशि महिलाओं के लिए प्रतिमाह देने की घोषणा की गई किंतु छत्तीसगढ़ से यह छलावा समझ से परे है
छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने ऐसा क्या गुनाह किया है कि उन्हें₹1000 मिल रहा है और बंगाल की महिलाओं ने ऐसा क्या किया है कि उन्हें ₹3000 भारतीय जनता पार्टी देने जा रही है यह दोहरी नीति क्यों

(3) 25% संपत्ति कर में छूट की बात अपने घोषणा पत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा की गई थी किंतु अभी तक उसे लागू नहीं किया गया मेरा माननीय महापौर जी से निवेदन है कि आज से अच्छा दिन की घोषणा के लिए नहीं हो सकता आज आपको घोषणा करनी चाहिए किंतु महापौर जी द्वारा ऐसी घोषणा नहीं की सब की मांग के बावजूद इस घोषणा को नहीं किया जाना इनकी कथनी और करनी और दर्शाता है

(4)पिछली कांग्रेस की परिषद के द्वारा महिलाओं को समृद्ध बनाने के लिए 1000 महिलाओं के लिए मोवा के मुख्य मार्ग से लगा हुआ स्वरोजगार केंद्र का निर्माण किया गया था किंतु अभी तक वह चालू नहीं हो पाया इसका कारण क्या है बन के रेडी हो गया है 2024 से बनकर रेडी है क्या मनसा है इनकी

(5) हमारी राजधानी की बुजुर्ग माताओं एवं विधवामाताओं को विगत 6 माह से पेंशन नहीं मिल पा रही है यह उनके अधिकार का हनन नहीं हो रहा है क्या वे महिला सशक्तिकरण के रूप में हम इसे नहीं देखते
उन्हें प्रति माह जो पैसा मिलता है उससे उनके घर को चलाने में आसानी होती है
क्या उन्हें हम प्रतिमाह पैसा नहीं दे पा रहे क्यों ट्रिपल इंजन की सरकार है फिर भी उनका पैसा अभी तक प्रति माह नहीं मिल पाना समझ नहीं आ रहा क्यों नहीं मिल पा रहा है
यह भारतीय जनता पार्टी का महिला सशक्तिकरण है जो बुजुर्गों और विधवाओं माता को उनके हक का पैसा नहीं दे पा रहे हैं और महिला सशक्तिकरण की बात कर रहे हैं

विशेष सामान्य सभा शुरू होने के पहले रायपुर नगर निगम के *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने माननीय सभापति महोदय से एक मांग की थी कि इस विशेष सामान सभा में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा के बाद आप तात्यापारा चौड़ीकरण की चर्चा को जरूर करवाइए साथ ही
वार्ड के विकास की चर्चाओं को जरूर करवाइएगा शहर में हो रहे पेयजल संकट पर चर्चा भी इस सामान सभा में हो जाए तो अच्छा है किंतु इस पर विपक्ष चर्चा से बचने का प्रयास लगातार करते हुए भाग खड़े हुए महापौर जी इसे अपने आप को बचाने का प्रयास करती रही जिससे यह समझ आता है कि इनका कहना ओर करना कितना विपरीत होता है यह भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार में ऐसे कार्यों को प्रमुखता से करवाती हैं जिनकी जरूरत अभी नहीं है किंतु जो मूलभूत सुविधा के कार्य हैं उन्हें उनसे सदैव बचती रहती है यह सरकार की दोहरी नीति और दोहरा चरित्र है की जनता को पीने के पानी देने के लिए उनके पास चर्चा करने का समय नहीं है पार्षदों द्वारा वार्ड के मूलभूत विकास कार्यों के चर्चा करने के लिए उनके पास समय नहीं तत्यापारा के प्रभावित पिछले कई वर्षों से परेशान है उसकी चर्चा के लिए उनके पास समय नहीं है
आज रायपुर नगर निगम द्वारा विशेष सामान्य सभा में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के साथ
उप नेता प्रतिपक्ष पार्षद जय श्री सत्यनारायण नायक पार्षद श्री संदीप साहू पार्षद अर्जुमन ढेबर पार्षद शेख मुशीर पार्षद श्रीमति दीपमनीराम साहू पार्षद श्रीमती रेनू जयंत साहू जी विशेष रूप से उपस्थित थे

  • Related Posts

    *रायपुर,, छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ की खबर रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, 26 अप्रैल 2026/दुर्ग जिले के ग्राम भरर (जामगांव-आर) में आयोजित तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम…

    *रायपुर,,निंदा प्रस्ताव का किसी भी कानून पर बाध्यकारी प्रभाव नहीं*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ मोहम्मद अकबर ने कहा कि विधानसभा इसलिए है ताकि राज्य अपनी जनता के लिए अपने स्तर पर शासन चला सके और स्थानीय समस्याओं का समाधान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,काले कपड़े पहन कर पहुंची महापौर ओर उनकी परिषद महिला सशक्तिकरण बिल के पक्ष में या विरोध में —नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*

    • By SIYASAT
    • April 27, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,,काले कपड़े पहन कर पहुंची महापौर ओर उनकी परिषद महिला सशक्तिकरण बिल के पक्ष में या विरोध में —नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*

    *रायपुर,, छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद*

    • By SIYASAT
    • April 27, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,, छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद*

    *रायपुर,,निंदा प्रस्ताव का किसी भी कानून पर बाध्यकारी प्रभाव नहीं*

    • By SIYASAT
    • April 27, 2026
    • 4 views
    *रायपुर,,निंदा प्रस्ताव का किसी भी कानून पर बाध्यकारी प्रभाव नहीं*

    *राजधानी की कानून व्यवस्था में कोई सुधार तो नहीं हुआ। कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के कारण नागरिकों की परेशानी जरूर बढ़ गई,,शुक्ला*

    • By SIYASAT
    • April 27, 2026
    • 5 views
    *राजधानी की कानून व्यवस्था में कोई सुधार तो नहीं हुआ। कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के कारण नागरिकों की परेशानी जरूर बढ़ गई,,शुक्ला*

    *रायपुर,,युवती को घर के अंदर घसीटकर ऑटो चालक ने लूटी आबरू,,*

    • By SIYASAT
    • April 27, 2026
    • 5 views
    *रायपुर,,युवती को घर के अंदर घसीटकर ऑटो चालक ने लूटी आबरू,,*

    *रायपुर में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 सम्पन्न,‘नशा छोड़ो-खेल चुनो’ का संदेश गूंजा*

    • By SIYASAT
    • April 27, 2026
    • 6 views
    *रायपुर में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 सम्पन्न,‘नशा छोड़ो-खेल चुनो’ का संदेश गूंजा*

    You cannot copy content of this page