*रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शहर में स्वच्छता को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए 131 दुकानदारों से कुल 31,900 रुपए का जुर्माना वसूला। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर की गई।

निगम की टीमों ने जोन स्तर पर स्वास्थ्य विभाग और स्वच्छता दीदियों के साथ मिलकर निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान डस्टबिन नहीं रखने, कचरा फैलाने और प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर 76 दुकानदारों से 23,500 रुपए, डस्टबिन नहीं रखने पर 51 दुकानदारों से 7,500 रुपए और प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर 4 दुकानदारों से 900 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

कार्रवाई नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही और संबंधित जोन कमिश्नरों के मार्गदर्शन में, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वच्छता निरीक्षकों की मौजूदगी में की गई।

पॉलीथिन जब्त, दी गई चेतावनी

प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर दुकानदारों से जुर्माना वसूलने के साथ ही मौके पर ही उसे जब्त भी किया गया। सभी दुकानदारों को भविष्य में नियमों का पालन करने की कड़ी चेतावनी दी गई है। नगर निगम ने साफ किया है कि स्वच्छता को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से 15 दिवसीय सघन जांच अभियान…

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के अभनपुर क्षेत्र स्थित मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाई महाराज को व्हाट्सएप के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 0 views
    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 1 views
    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 1 views
    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 2 views
    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    You cannot copy content of this page