*रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम के तहत खाद्य-औषधि प्रशासन की टीम जिलेभर में निरीक्षण के साथ-साथ आम नागरिकों को जागरूक भी कर रही है।

अभियान खाद्य-औषधि प्रशासन के नियंत्रक दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है। टीम ने गन्ना रस, सॉफ्ट ड्रिंक, आइसक्रीम और जूस सेंटरों पर विशेष जांच अभियान चलाते हुए कुल 17 दुकानों का निरीक्षण किया।

जांच में एक दुकान को नोटिस, खराब सामग्री जब्त

निरीक्षण के दौरान एक दुकान को सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। साथ ही 6 किलो खराब नींबू, 5 किलो मैंगो पल्प और रंगयुक्त सोडा वॉटर की 7 बोतलें जब्त कर मौके पर ही नष्ट कराई गईं, ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर खतरा न हो।

खाद्य सुरक्षा कानून के तहत दिए गए सख्त निर्देश

दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अनुरूप साफ-सफाई, गुणवत्ता और मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page