Home / छत्तीसगढ़ / *बीएसपी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला शख्स पकड़ाया*

*बीएसपी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला शख्स पकड़ाया*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बीएसपी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। नौकरी दिलाने के नाम पर चार लोगों से 16 लाख 15 हजार रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपित सातुम सेम्युल गुज्जर उर्फ आदी(34) निवासी एमआइजी हुडको भिलाई को गिरफ्तार कर लिया है।

तितुरडीह दुर्ग निवासी प्रार्थिया उपासना देशमुख ने मंगलवार को भिलाई नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि आरोपित सातुम सेम्युल गुज्जर से उसकी पहचान एक सहेली के माध्यम से हुआ। सहली ने उसे बताया कि वह लोगों को नौकरी दिलवाता है। इसके बाद उपासना की उससे बातचीत शुरू हुई।

प्रार्थिया के मुताबिक आरोपित ने उसे सेक्टर-9 स्थित इंडियन काॅफी हाउस के पास मिलने बुलाया। मुलाकात के दौरान उसने कहा कि वह किसी भी विभाग में उसकी नौकरी लगवा देगा। लेकिन इसके लिए 3.50 लाख रुपये देने होंगे। एडवांस मांगने पर तीन नवंबर 2023 को उपासना ने उसे अपने शैक्षणिक दस्तावेज और 20 हजार रुपये दिए। इसके बाद आरोपित अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे मांगता रहा।

उसने प्रार्थिया से 2.65 लाख रुपये ले लिए। कुछ दिनों बाद उसने प्रार्थिया को रायपुर मंत्रालय बुलाया और ज्वाइनिंग लेटर दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये और ले लिए। आरोपित ने स्पीड पोस्ट के माध्यम से ज्वाइनिंग लेटर भेजा। जब उपासना ने ज्वाइनिंग के लिए दबाव बनाया तो टालता रहा।

इस दौरान पता चला कि उसने कुछ और लोगों से ठगी की है। मनीष साहू नामक युवक से 6.50 लाख, यमुना साहू से 4.50 लाख और रचना फिलिप्स से 2.50 लाख रुपये वसूल करना पाया गया।

मामले में पुलिस ने आरोपित सातुम सेम्युल गुज्जर उर्फ आदी के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र एवं कूटरचित दस्तावेज बरामद किया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page