Home / छत्तीसगढ़ / *सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नशे में ड्यूटी, उपनिरीक्षक का वीडियो हुआ वायरल*

*सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नशे में ड्यूटी, उपनिरीक्षक का वीडियो हुआ वायरल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भटगांव। (सियासत दर्पण न्यूज़) सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव नगर स्थित कृषि उपज मंडी में तैनात उपनिरीक्षक मनीष सिंह पोर्ते एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका ड्यूटी के दौरान मंडी परिसर में उड़नदस्ता गाड़ी में नशे की हालत में नजर आने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

धान खरीदी के दौरान ड्यूटी का है मामला

बताया जा रहा है कि यह वीडियो धान खरीदी के दौरान ड्यूटी का है, जिसमें उपनिरीक्षक मंडी परिसर के भीतर ही सरकारी वाहन में नशे से धुत दिखाई दे रहे हैं। इस घटना ने न केवल अनुशासन पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि मंडी की कार्यप्रणाली की साख पर भी असर डाला है।

पहला मामला नहीं

सूत्रों के अनुसार यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, कॉलर पकड़कर धमकाने और अनुचित व्यवहार की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। हर बार माफी और आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

आरोप यह भी है कि उपनिरीक्षक नशे की हालत में उड़नदस्ता वाहन से घूम-घूमकर धान कोचियों और महुआ विक्रेताओं से अवैध वसूली करते हैं। वीडियो सामने आने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि इतने स्पष्ट आरोपों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

शुल्क की जगह व्यक्तिगत वसूली

जानकारी के अनुसार मंडी क्षेत्र में धान के साथ महुआ का भी बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। आरोप है कि मंडी शुल्क की जगह व्यक्तिगत वसूली की जाती है। मंडी समिति द्वारा हर वर्ष 70 से 100 छोटे व्यापारियों को लाइसेंस जारी किए जाते हैं, लेकिन उनसे भी नियम अनुसार शुल्क नहीं लिया जाता।

बताया जा रहा है कि उपनिरीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच पहले से लंबित है, इसके बावजूद उन्हें संरक्षण मिलने के आरोप लग रहे हैं।

जल्द कार्रवाई होगी

“मैंने वीडियो और शिकायत देख ली है और बिलासपुर संयुक्त संचालक को प्रकरण की जांच के लिए भेज दिया है। जल्द कार्रवाई होगी।”

– महेंद्र सिंह सवन्नी, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य मंडी बोर्ड, रायपुर

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page