Home / राजधानी / *रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कोलकाता-पुणे फ्लाइट का यात्री अस्पताल में भर्ती*

*रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कोलकाता-पुणे फ्लाइट का यात्री अस्पताल में भर्ती*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में गुरुवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब कोलकाता से पुणे जा रही एक फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के अनुसार फ्लाइट में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद पायलट ने तत्काल निर्णय लेते हुए रायपुर एयरपोर्ट पर विमान उतारा।

क्या है मामला

एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, जैसे ही फ्लाइट रायपुर पहुंची, पहले से मौजूद मेडिकल टीम ने यात्री को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

स्थिति सामान्य होने के बाद फ्लाइट को दोबारा टेकऑफ कराया गया और वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। इस दौरान अन्य सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे।

त्वरित कार्रवाई के लिए पूरी व्यवस्था मुस्तैद

एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि इस तरह की मेडिकल इमरजेंसी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए पूरी व्यवस्था मुस्तैद रहती है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page