*छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 20 आरटीओ अधिकारियों के तबादले*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ सरकार के परिवहन विभाग ने राज्य में सुचारू परिवहन व्यवस्था और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से 20 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। महानदी भवन से जारी इस आदेश में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों से लेकर तकनीकी अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

आदेश के अनुसार, कई जिलों के जिला परिवहन अधिकारियों को बदला गया है। कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं…

  • विवेक सिन्हा: जिला परिवहन अधिकारी (कोरबा/पेंड्रा) से अब जांजगीर-चांपा भेजे गए हैं।
  • अतुल असैया: जिला परिवहन अधिकारी (कोण्डागांव) से अब कोरबा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • गौरव साहू: जांजगीर-चांपा से स्थानांतरित कर रायगढ़ का जिला परिवहन अधिकारी बनाया गया है।
  • अब्दुल मुजाहिद: जिला परिवहन अधिकारी (धमतरी) से परिवहन मुख्यालय, नवा रायपुर स्थानांतरित किए गए हैं।
  • अनिल भगत: कोरिया से राजनांदगांव (अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी) भेजे गए हैं।

तकनीकी और मुख्यालय स्तर पर बदलाव

सूची में एआरटीओ योगेश भण्डारी (बालोद), किशनलाल माहौर (बेमेतरा) और शिवभगत रावटे (धमतरी) जैसे नाम भी शामिल हैं जिन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसके अलावा, तकनीकी विभाग से चुन्नीलाल देवांगन को भी मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।

  • Related Posts

    *रायपुर एयरपोर्ट पर रनवे पर आया बंदर, उड़ानों में विलंब*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर…

    *आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी – मुख्यमंत्री*

    लोगों की सुनें, लोगों को सुनाएं नहीं – मुख्यमंत्री का अधिकारियों को दो टूक निर्देश शालीनता और संवेदनशीलता – यही हो प्रशासनिक अधिकारी की पहचान: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर एयरपोर्ट पर रनवे पर आया बंदर, उड़ानों में विलंब*

    *रायपुर एयरपोर्ट पर रनवे पर आया बंदर, उड़ानों में विलंब*

    *खारुन नदी में नहाते समय युवक की मौत*

    *खारुन नदी में नहाते समय युवक की मौत*

    *आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी – मुख्यमंत्री*

    *आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी – मुख्यमंत्री*

    *आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी – मुख्यमंत्री*

    *आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी – मुख्यमंत्री*

    *मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन*

    *मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन*

    *भिलाई में नौकरी का झांसा, 2.70 लाख रुपये की ठगी; ठग ने खुद को तहसीलदार बताया*

    *भिलाई में नौकरी का झांसा, 2.70 लाख रुपये की ठगी; ठग ने खुद को तहसीलदार बताया*

    You cannot copy content of this page