Home / राजधानी / *रायपुर,,खारुन नदी में नहाते समय मौदहापारा के 19 वर्षीय युवक की मौत*

*रायपुर,,खारुन नदी में नहाते समय मौदहापारा के 19 वर्षीय युवक की मौत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,,दुर्ग-भिलाई । (सियासत दर्पण न्यूज़) दुर्ग में खारुन नदी में गुरुवार शाम युवक की डूबने से मौत हो गई। रायपुर से अपने दोस्तों के साथ घूमने आया युवक नदी में नहाते समय गहरे पानी में चला गया था। घटना के बाद दोस्तों ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। घटना अम्लेश्वर थाना क्षेत्र की है।

मृतक की पहचान मोहम्मद मोहिउद्दीन(जैद) (19) निवासी पिता मोहम्मद नाज़िम चांद टायर मौदहापारा, रायपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मोहिउद्दीन अपने चार दोस्तों के साथ अम्लेश्वर घूमने आया था। शाम को सभी खारुन नदी में नहाने उतरे, तभी मोहिउद्दीन गहराई में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।

घटना की सूचना मिलते ही अम्लेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्ग कंट्रोल रूम के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को अलर्ट किया गया। एसडीआरएफ की टीम गुरुवार रात करीब 9 बजे घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन अंधेरा अधिक होने और नदी की जोखिमपूर्ण स्थिति के कारण रात में सर्चिंग अभियान शुरू नहीं किया जा सका।

घटनास्थल से 30 मीटर दूर मिली लाश

शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। डीप डाइविंग एक्सपर्ट ओंकार और भानुप्रताप ने नदी में सर्चिंग की। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 7 बजे युवक का शव घटनास्थल से लगभग 30 मीटर दूर पानी में मिला।

एसडीआरएफ टीम ने शव को बाहर निकालकर अम्लेश्वर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।

एसडीआरएफ एनडीआरएफ कमांडेंट नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को तत्काल रवाना किया गया था। रात में परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के कारण सर्चिंग रोकनी पड़ी, लेकिन सुबह व्यवस्थित तरीके से अभियान चलाकर शव बरामद कर लिया गया।

एसडीआरएफ प्रभारी धनीराम यादव के निर्देशन में डिप डाइविंग एक्सपर्ट ओंकार और भानुप्रताप ने गहराई में उतरकर सर्च ऑपरेशन चलाया। लंबे प्रयासों के बाद टीम ने युवक के शव को नदी से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। इस पूरे अभियान में टीम के अन्य सदस्य राजकुमार यादव, थानेश्वर, विनय, हेमराज, राजू महानंद, दिलीप और रमेश ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को पुलिस को सौंप दिया गया, जिसने आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद मौदहापारा क्षेत्र में शोक का माहौल है।शाम 5:30 बजे मौदहापारा कब्रस्तान में अंतिम संस्कार किया गया,
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि युवक नदी में किस परिस्थिति में डूबा। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या किसी अन्य कारण से यह घटना हुई। एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से शव को समय पर बरामद किया जा सका, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली। स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली और एसडीआरएफ टीम की तत्परता की सराहना की। अधिकारियों ने बताया कि एसडीआरएफ टीम को जैसे ही सूचना मिली, बिना देरी किए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। गहराई और तेज बहाव के बावजूद टीम ने साहस और अनुभव के साथ ऑपरेशन को सफल बनाया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि नदी और जलस्रोतों के आसपास सावधानी बरतें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि प्राकृतिक जलस्रोतों में छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए सुरक्षा और सतर्कता बेहद जरूरी है।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page