Home / राजधानी / *रायपुर एयरपोर्ट पर रनवे पर आया बंदर, उड़ानों में विलंब*

*रायपुर एयरपोर्ट पर रनवे पर आया बंदर, उड़ानों में विलंब*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही यात्री फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान हुई। विमान में कुल 132 यात्री सवार थे। पायलट की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई की वजह से बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ-रायपुर फ्लाइट अपने तय समय पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंची थी। विमान रनवे पर लैंडिंग के अंतिम चरण में था, तभी पायलट की नजर रनवे पर दौड़ते बंदर पर पड़ी। लैंडिंग के दौरान विमान की रफ्तार काफी तेज होती है और ऐसे समय में रनवे पर किसी भी तरह की बाधा गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया और विमान की स्पीड नियंत्रित कर ली। अचानक ब्रेक लगने से यात्रियों को जोरदार झटका महसूस हुआ। कुछ देर के लिए विमान के भीतर हड़कंप की स्थिति बन गई। कई यात्री घबरा गए, लेकिन फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने स्थिति संभालते हुए यात्रियों को शांत कराया।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने रनवे खाली कराया

घटना की जानकारी मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। सुरक्षा टीम, ग्राउंड स्टाफ और वन विभाग की टीम तत्काल रनवे पर पहुंची। बंदर को सुरक्षित तरीके से रनवे से हटाया गया और पूरे क्षेत्र की जांच की गई।

इसके बाद विमान को सुरक्षित तरीके से पार्किंग वे तक ले जाया गया, जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई है।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने मीडिया से दूरी बनाई

सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए उड़ानों की आवाजाही भी प्रभावित रही। एयरपोर्ट प्रबंधन ने हादसे के बाद मीडिया से दूरी बनाई है। पूरे मामलें में अधिकृत जानकारी देने से एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारी बच रहे है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page