Home / छत्तीसगढ़ / *बस्तर में अंधविश्वास: जादू-टोना के शक में दो भाइयों ने की हत्या*

*बस्तर में अंधविश्वास: जादू-टोना के शक में दो भाइयों ने की हत्या*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जगदलपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  बस्तर जिले के दरभा थाना क्षेत्र के पखनार गांव में हुई हत्या ने अंधविश्वास की जड़ों को लेकर फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जादू-टोना के शक में दो सगे भाइयों ने मिलकर एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल की दोपहर मंगलू मंडावी अपने घर के पास आम के पेड़ के नीचे बैठा था। इसी दौरान गांव के आयतु मड़कामी और सुखराम मड़कामी शराब के नशे में पहुंचे और उस पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि आयतु ने चाकू से मंगलू के सीने पर हमला कर दिया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page