*कांकेर में IED निष्क्रिय करते समय धमाका, तीन DRG जवान शहीद*

कांकेर:(सियासत दर्पण न्यूज़)  माओवादियों की ओर से बिछाए गए आईईडी हटाने के अभियान में लगे सुरक्षा बल के तीनकर्मी शनिवार को कांकेर-नारायणपुर सीमा पर शनिवार को हुए धमाके में बलिदान हो गए। 31 मार्च को प्रदेश को माओवादमुक्त घोषित किए जाने के बाद सुरक्षा बल के कर्मियों के बलिदान का यह पहला मामला है।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बल के जवान थाना छोटेबेठिया अंतर्गत कांकेर–नारायणपुर जिले के सीमा क्षेत्र में डी-माइनिंग, एरिया डॉमिनेशन व सर्च ऑपरेशन के लिए टीम रवाना हुए थे। जहां पहले से बिछा कर रखी गई बारूदी सुरंग हटाने के दौरान दुर्घटनावश आईईडी में विस्फोट हो गया।

विस्फोट की चपेट में आने से कांकेर डीआरजी के चार सदस्य घायल हो गए। इनमें से इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कांस्टेबल कृष्णा कोमरा, कांस्टेबल संजय गढपाले विस्फोटस्थल पर ही बलिदान हो गए। घायल कांस्टेबल परमानंद कोमरा को बेहतर उपचार के लिए जरूरी सुविधा दी जा रही है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों ने छिपाए गए आईईडी की जानकारी दी है। सुरक्षा बल लगातार उन्हें निष्क्रिय करने में लगे हुए हैं। शनिवार को कांकेर जिला पुलिस दल आईईडी को निष्क्रिय कर रहा था, तभी उसमें विस्फोट हो गया। तीन पुलिस बल के सदस्यों की घटनास्थल पर भी मौत हो गई जबकि एक पुलिस बल का सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

  • Related Posts

    *बस्तर में अंधविश्वास: जादू-टोना के शक में दो भाइयों ने की हत्या*

    जगदलपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  बस्तर जिले के दरभा थाना क्षेत्र के पखनार गांव में हुई हत्या ने अंधविश्वास की जड़ों को लेकर फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जादू-टोना के…

    *पत्नी बनाकर बेचती थी महुआ शराब, पति के विरोध पर हुआ विवाद और गंभीर घटना*

    अंबिकापुर :(सियासत दर्पण न्यूज़) सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम नवाबांध में महुआ शराब बनाने और बेचने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद गुरुवार रात हिंसक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *भाजपा की संभावित जीत से घबराए विपक्षी सांसद!*

    *भाजपा की संभावित जीत से घबराए विपक्षी सांसद!*

    *भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ का नाम सुन पाकिस्तानी खिलाड़ी की प्रतिक्रिया ने चौंकाया*

    *भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ का नाम सुन पाकिस्तानी खिलाड़ी की प्रतिक्रिया ने चौंकाया*

    *रायपुर की बहुमंजिला इमारतों में लिफ्ट खतरा बनी*

    *रायपुर की बहुमंजिला इमारतों में लिफ्ट खतरा बनी*

    *यात्री सूचना: रायपुर-दुर्ग-भाटापारा रूट की कई ट्रेनें रद्द*

    *यात्री सूचना: रायपुर-दुर्ग-भाटापारा रूट की कई ट्रेनें रद्द*

    You cannot copy content of this page