Home / राजधानी / *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

*रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सावित्री बाई फुले शिक्षक राष्ट्रीय महासंघ द्वारा रायपुर संभाग अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया

श्वेता ठाकुर संभाग अध्यक्ष के इकाई के रूप में शपथ ग्रहण कर अपने दायित्व के लिए शपथ लिया।

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,”श्वेता ठाकुर को , शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से सम्मानित” व सावित्री बाई फुले शिक्षक राष्ट्रीय महासंघ द्वारा रायपुर संभाग अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया ।।

सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला शिक्षक फेडरेशन (पंजी)नई दिल्ली राष्ट्रीय महिला शिक्षक महासंघ द्वारा ,
रायपुर की वृंदावन हॉल में 29 अप्रेल को कार्यक्रम का आयोजन किया गया,सम्मानित शिक्षकों के साथ कार्यक्रम में राज्य इकाई का भी गठन किया गया, श्वेता ठाकुर संभाग अध्यक्ष के इकाई के रूप में शपथ ग्रहण कर अपने दायित्व के लिए शपथ लिया। कार्यक्रम में महासंघ की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर लता एस मुल्लूर अपने कार्यकारिणी के साथ उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा अति विशिष्ट तिथि के रूप में स्वाति वर्मा सभापति संचार एवं संपर्क जिला पंचायत रायपुर डॉक्टर लता एस मुल्लूर संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सारिका एस गंगा राष्ट्रीय महासचिव कल्पना बुत रेड्डी अनुसूया देवी पी भाग्यमा, सिधोज कविता, राजश्री प्रभावती , शांताबाई बिरादर अतिथि वक्ता के रूप में नर्मदा प्रसाद मिश्र डॉक्टर मनीष वत्स विष्णु दत्त बघेल एवं डीएसपी रुचि वर्मा रही।

 


कार्यक्रम का संयोजन लोकेश कुमार द्वारा किया गया इस संगठन की संभाग अध्यक्ष श्वेता ठाकुर है, जिन्हें उनके शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य हेतु, व समाज सेवा, एवं साहित्य के क्षेत्र में सृजनात्मक कार्य हेतु सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला शिक्षक फेडरेशन पंजी नई दिल्ली के द्वारा सम्मानित किया गया, रायपुर शहर की गौरव श्वेता ठाकुर जी का कार्य शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा आदी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सराहनीय है।।
इस समारोह में जशपुर के छह शिक्षकों का सम्मान हुआ जिसमें से चार शिक्षकों को नवाचारी शिक्षक के रूप में एवं समाज सेवा के क्षेत्र मेसम्मानित किया गया। यह राष्ट्रीय स्तर पर महिला शिक्षकों की शक्ति एकता एवं उपलब्धियां को प्रदर्शित करने का एक भव्य मंच है जिसमें पहले बार छत्तीसगढ़ के शिक्षक शिक्षकों को भी शामिल होने का अवसर दिया और उनकी प्रतिभा को एक उपयुक्त मंच मिला। श्वेता ठाकुर पहले भी पंजाब नेशनल महिला आइकन अवॉड से सम्मानित हो चुकी है, वर्तमान में श्वेता ठाकुर अभनपुर ब्लॉक के रवेली में पदस्थ है, और संस्था शक्ति बाला वेल फेयर फाउंडेशन की संस्थापिका एवं प्रदेश अध्यक्ष है, जो महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट कार्य करती है।।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page