Home / छत्तीसगढ़ / *पति छोड़ देवर संग रहने लगी पत्नी, पूर्व पति ने कुल्हाड़ी से हत्या*

*पति छोड़ देवर संग रहने लगी पत्नी, पूर्व पति ने कुल्हाड़ी से हत्या*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

राजनांदगांव: (सियासत दर्पण न्यूज़) पत्नी के दूसरे युवक के साथ घर बसाने से नाराज पति ने दिनदहाड़े कुल्हाड़ी के वार से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

मामला राजनांदगांव के लालबाग थाना इलाके का है। मृतका का नाम पूर्णिमा पारधी है। वह 33 वर्ष की थी।
पुलिस ने बताया कि लालबाग थाना क्षेत्र के कविराज टोला में सोमवार की सुबह पूर्व पति के महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई है। मौके पर टीम भेजी गई। जांच और पूछताछ में सामने आया कि घटना सुबह सात बजे के आसपास की है। कुछ वर्ष पहले कविराज टोला निवासी 33 वर्षीय पूर्णिमा पारधी का विवाह रंजीत पारधी के साथ हुआ था।

कुछ वर्ष साथ में रहने के बाद पूर्णिमा अपने पति रंजीत को छोड़कर रंजीत के चचेरे भाई सूरज के साथ रहने लगी थी। जिसके चलते तीनों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित होती थी। रविवार की रात पूर्णिमा और रंजीत के बीच विवाद हुआ। सोमवार को पूर्णिमा शौच के लिए जा रही थी तभी पीछे से आकर रंजीत पारधी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। पूर्णिमा को संभलने का मौका भी नहीं मिला। वह गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

लाल बाग थाना प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page