*दुष्कर्म आरोपी के अवैध मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई, निगम-पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय*

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित के अवैध कब्जे पर सोमवार को बुलडोजर चला। पुलिस और नगर निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने सोमवार को भिलाई-तीन थाना क्षेत्र के पुरैना में यह कार्रवाई की। जहां आरोपित लंबे समय से शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी किशोर चौहान उर्फ चेटा के खिलाफ नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और मारपीट का गंभीर मामला दर्ज है। इस प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 65(2) तथा पाक्सो एक्ट की धारा चार और छह के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपित को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले की विवेचना के दौरान यह सामने आया कि आरोपी और उसके परिजन ग्राम पुरैना में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाकर निवास कर रहे थे। नगर निगम प्रशासन ने पहले ही संबंधित परिवार को नोटिस जारी कर मकान खाली करने के निर्देश दिए थे, लेकिन नोटिस की अनदेखी की गई।

सामान की जब्ती और अतिक्रमण का उन्मूलन

इसके बाद सोमवार को नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और विधिसम्मत कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान मकान में रखे सामान को विधिवत जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद बुलडोजर की मदद से अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह हटाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • Related Posts

    *जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षक पर हमला*

    बिलासपुरः(सियासत दर्पण न्यूज़) जनगणना कार्य में तैनात शिक्षक के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले आरोपित को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने ग्राम…

    *पति छोड़ देवर संग रहने लगी पत्नी, पूर्व पति ने कुल्हाड़ी से हत्या*

    राजनांदगांव: (सियासत दर्पण न्यूज़) पत्नी के दूसरे युवक के साथ घर बसाने से नाराज पति ने दिनदहाड़े कुल्हाड़ी के वार से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित*

    *सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित*

    *चोटिल खिलाड़ी ने RCB को कहा अलविदा, आईपीएल की उम्मीदें प्रभावित*

    *चोटिल खिलाड़ी ने RCB को कहा अलविदा, आईपीएल की उम्मीदें प्रभावित*

    *एक माह के नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण, “रविशंकर” नाम से गूंजा गांव का आंगन*

    *एक माह के नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण, “रविशंकर” नाम से गूंजा गांव का आंगन*

    *निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई*

    *निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई*

    *निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता : साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी*

    *निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता : साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी*

    एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन – प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश

    एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन – प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश

    You cannot copy content of this page