Home / राजधानी / *रायपुर,,भीषण सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मृत्यु, पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग।*

*रायपुर,,भीषण सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मृत्यु, पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग।*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिरगांव निगम के एम आई सी सदस्य इकराम अहमद ने छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग की गई है कि मृतकों के परिजनों को प्रति परिवार 10-10 लाख रुपये एवं घायलों के उपचार हेतु 5-5 लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,बिरगांव/रायपुर। दिनांक 03 मई 2026 को कबीरधाम जिले के पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत थाना पांडातराई के पास गडई पुल में एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटित हुई। बिरगांव (जिला रायपुर) के 6 युवक एक कार से शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी मुख्य मार्ग पर बड़े गड्ढे के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा।
इस भीषण दुर्घटना में 4 युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जिनमें
मो. कौनेन (19 वर्ष),
मो. अरमान खान (20 वर्ष),
मारूफ अनवर (20 वर्ष) एवं
मो. फैजल (20 वर्ष) शामिल हैं।
सभी मृतक बिरगांव, जिला रायपुर के निवासी थे। वहीं, दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज रायपुर स्थित मेकाहारा एवं एम्स अस्पताल में जारी है।
यह दुर्घटना न केवल अत्यंत दुखद है, बल्कि सड़क की बदहाल स्थिति को भी उजागर करती है। सभी पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और इस आकस्मिक घटना ने उनके सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।
इस संबंध में बिरगांव निगम के एम आई सी सदस्य इकराम अहमद ने छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग की गई है कि मृतकों के परिजनों को प्रति परिवार 10-10 लाख रुपये एवं घायलों के उपचार हेतु 5-5 लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

 


साथ ही, प्रशासन से यह भी मांग की गई है कि दुर्घटना स्थल की सड़क की तत्काल मरम्मत कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाए।
इस दुख की घड़ी में सभी नागरिकों ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page