*तेंदूपत्ता तोड़ते समय ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला, आठ घायल*

राजनांदगांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) छुरिया क्षेत्र के हालेकोसा गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर एक जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में कुल आठ लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित छुरिया और पाथरी के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में खेदू, अंजनी, फूलबाई, माधुरी और उर्मिला का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही वन मंडलाधिकारी आयुष जैन अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। वन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों में इस घटना के बाद भय का माहौल है, वहीं वन विभाग लोगों से जंगल में जाते समय सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।

  • Related Posts

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनिल टुटेजा की जमानत की सुनवाई में सशर्त मंजूरी दी*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आईएएस अनिल टुटेजा की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए 50 हजार रुपये के निजी मुचलके व इतनी ही राशि की…

    *छत्तीसगढ़: पद्मश्री का अपहरण मामला, दो महिलाओं सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज*

    राजनांदगांव। (सियासत दर्पण न्यूज़) पद्मश्री फूलबासन बाई यादव का मंगलवार को अपहरण हो गया। हालांकि, पुलिस की सजगता से प्रयास पूरी तरह विफल रहा। पुलिस ने इस प्रकरण में दो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *गौरेला क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई*

    *गौरेला क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई*

    *सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ*

    *सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ*

    *छत्तीसगढ़ की पहल: गांव-गांव में मैकेनिक, वहीं होंगे बोर और सोलर पंप ठीक*

    *छत्तीसगढ़ की पहल: गांव-गांव में मैकेनिक, वहीं होंगे बोर और सोलर पंप ठीक*

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनिल टुटेजा की जमानत की सुनवाई में सशर्त मंजूरी दी*

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनिल टुटेजा की जमानत की सुनवाई में सशर्त मंजूरी दी*

    *तेंदूपत्ता तोड़ते समय ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला, आठ घायल*

    *तेंदूपत्ता तोड़ते समय ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला, आठ घायल*

    You cannot copy content of this page