Home / राजधानी / *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

*रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है और स्वच्छता दीदीयों को पिछले 4 महीने से वेतन नहीं मिला
यह है ट्रिपल इंजन की सरकार की महिला सशक्तिकरण और महिला वंदन योजना की हकीकत
एक ओर महिला वंदन के नाम पर महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं
विशेष सत्र बुलाते हैं लोकसभा विधानसभा सामान्य में और धरातल पर यह स्थिति है
कि जो स्वच्छता दीदी मेहनत करके नगर निगम स्वच्छता में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं
उन्हें वेतन के लिए चार से पांच माह का इंतजार करना पड़ता है क्या ऐसे नारी सशक्तिकरण होगा
रायपुर नगर निगम में 150 स्वच्छता दीदी पिछले 4 महीनों से अपने वेतन का रास्ता देख रही है आज स्वच्छता दीदीयों के प्रतिनिधि मंडल ने *रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी* से मिलकर अपने वेतन दिलवाने हेतु निवेदन किया और बताया कि नगर निगम में स्वच्छता सर्वेक्षण हो सूखा गीला कचरा अलग-अलग करने की बात हो या राजस्व वसूली में सहयोग की बात हो हम सदैव प्रमुखता से कार्य करते आते हैं
अभी राजस्व वसूली में भी हमने सहयोग कर के रायपुर नगर निगम की आय बढ़ाने का काम किया है महापौर जी से भी मिलकर कई बार अपनी समस्या बता चुके हैं किंतु उसका निराकरण नहीं हुआ
आपसे निवेदन है कि हमारे चार माह से जो वेतन नहीं मिल पा रहा है उसे दिलवाने का कष्ट करें इस पर रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने जिम्मेदार अधिकारियों से बात की और उनकी समस्या का तत्काल निराकरण करने का आश्वासन दिया और कहा कि अगर आपका वेतन समय से नहीं मिल जाता तो मुझे बताइए इस के लिए जो लड़ाई लड़नी पड़ेगी हम मिलकर लड़ेंगे।
आज रायपुर की 150 स्वच्छता दीदीयों के प्रतिनिधि मंडल में से श्रीमती कनिका हालदार श्रीमती सीरत परवीन श्रीमती सपना दास श्रीमती हेमा बंजारे श्रीमती सोनाली साहू श्रीमती सीमा मंडले श्रीमती सुषमा साहू श्रीमती जानकी तांडी श्रीमती छाया साहू श्रीमती नीलिमा धार श्रीमती रजनीश सोनी श्रीमती जया सेंद्रे उपस्थित थी

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page