*रायपुर के मोवा में जीजा ने गोली मारकर दोनों सालियों की हत्या की*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के मोवा बाजार क्षेत्र में मंगलवार देर रात जीजा ने दो सालियों की गोली मारकर हत्या कर दी। बड़ी बहन गीतांजली वर्मा (26) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना में घायल दूसरी युवती दुर्गेश्वरी वर्मा (24) की भी इलाज के दौरान सुबह मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपित जितेंद्र वर्मा (32) पेशे से बाउंसर है और उसके पास लाइसेंसी पिस्टल थी। उसका अपनी पत्नी खिलेश्वरी वर्मा के साथ पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था।

विवाद के बाद पत्नी बच्चे को लेकर बहन के घर चली गई

मंगलवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी अपने बच्चे को लेकर अपनी बहन गीतांजली के घर चली गई। बताया जा रहा है कि बाद में पत्नी बच्चे को वहीं छोड़कर दूसरी बहन के घर चली गई। इस दौरान आरोपित जितेंद्र ने पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी।

इससे नाराज होकर वह रात करीब 11 बजे ससुराल पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। वह बच्चे से मिलने की जिद कर रहा था। इस दौरान उसकी दोनों सालियां गीतांजली और दुर्गेश्वरी बाहर आईं और उसे बताया कि बच्चा घर पर नहीं है। साथ ही उसे वहां से जाने के लिए कहा।

आक्रोशित होकर आरोपित ने पांच राउंड फायरिंग कर दी

इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपित ने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पांच राउंड फायर किए। फायरिंग में एक गोली गीतांजली के माथे पर लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गई और उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी गोली दुर्गेश्वरी के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

थाने में किया सरेंडर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना बाद आरोपित जितेंद्र वर्मा खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय आरोपित नशे में था। घटना की सूचना मिलते ही मोवा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने गीतांजली को मृत घोषित कर दिया, जबकि दुर्गेश्वरी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

  • Related Posts

    *रायपुर,,जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाईन रायपुर मुतवल्ली चुनाव,05 जुलाई को,छ ग राज्य वक्फ बोर्ड*

    सियासत दर्पण न्यूज़  रायपुर छत्तीसगढ़ श्री युनूस कुरैशी चुनाव अधिकारी नियुक्त,,10 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन   रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,06 मई 2026, रायपुर छ.ग.जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाईन रायपुर…

    *रायपुर का डकैती ड्रामा: बदमाशों ने मैनेजर से लूटे करोड़ों के जेवर*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) खरोरा क्षेत्र में एक लूट की घटना सामने आई है। विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर लगभग एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाईन रायपुर मुतवल्ली चुनाव,05 जुलाई को,छ ग राज्य वक्फ बोर्ड*

    *रायपुर,,जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाईन रायपुर मुतवल्ली चुनाव,05 जुलाई को,छ ग राज्य वक्फ बोर्ड*

    *रायपुर के मोवा में जीजा ने गोली मारकर दोनों सालियों की हत्या की*

    *रायपुर के मोवा में जीजा ने गोली मारकर दोनों सालियों की हत्या की*

    *छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा: सूरजपुर में पिकअप पलटने से लोगों की मौत और घायल*

    *छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा: सूरजपुर में पिकअप पलटने से लोगों की मौत और घायल*

    *रायपुर का डकैती ड्रामा: बदमाशों ने मैनेजर से लूटे करोड़ों के जेवर*

    *रायपुर का डकैती ड्रामा: बदमाशों ने मैनेजर से लूटे करोड़ों के जेवर*

    *बालोद में भाजपा कार्यकर्ता का सनसनीखेज दावा, पत्नी को नेता संग पकड़ते ही मचा बवाल*

    *बालोद में भाजपा कार्यकर्ता का सनसनीखेज दावा, पत्नी को नेता संग पकड़ते ही मचा बवाल*

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    You cannot copy content of this page