*कवर्धा,पंचायत पदाधिकारियो का सम्मेलन राजधानी रायपुर में,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़-रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन 2024 का आयोजन 11 मार्च 2024 को किया जा रहा है जिसको लेकर जिला पंचायत में प्रेस वार्ता की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला रामकुमार भट्ट ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन 11 मार्च 2024 दिन सोमवार को साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में पंचायतराज संस्थाओं के सशक्तिकरण तथा विकास की योजनाओं के कियान्वयन पर चर्चा किया जायेगा। प्रदेश से लगभग 26000 तथा कबीरधाम जिले से 1042 पंचायत प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। जिसमे कबीरधाम जिले से 12 जिला पंचायत सदस्य 100 जनपद पंचायत के सदस्य, 465 सरपंच एवं 465 उप सरपंच सहित कुल 1042 प्रतिनिधि शामिल हो रहे है। सम्मेलन में
केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, . मुख्यमंत्री छ.ग. शासन सहित अन्य मंत्री शामिल होंगे।

प्रतिनिधियों के लिए पंचायत करेगी वाहन व्यवस्था

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भट्ट ने बताया कि कबीरधाम जिले से पंचायत प्रतिनिधियों का दल दिनांक 11 मार्च 2024 को सुबह 7:00 बजे रवाना होंगे। प्रतिनिधियों को ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। पंचायत प्रतिनिधियों को रायपुर ले जाने के लिये जनपद पंचायत सी.ईओ, ग्राम पंचायत सचिव एवं करारोपण अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी प्रतिनिधियों के लिये पहचान पत्र भी जारी किया गया है।
आयोजन स्थल में जिलेवार बैठक व्यवस्था

जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन में प्रत्येक जिले के लिए आयोजन स्थल में बैठक की अलग-अलग व्यवस्था रखी गई है। प्रदेश के सभी जिला एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच को आमंत्रित किया गया है। कार्यकम को सफल बनाने हेतु सम्मेलन में अधिक से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों को शामिल होने की अपील भी अध्यक्ष ने किया है।

पंचायत प्रतिनिधियों ने जताया आभार

राज्य स्तर पर पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री गृह एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को आभार व्यक्त कर रहे हैं।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page