Home / राजधानी / *अफीम और डोडा की तस्करी करते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा*

*अफीम और डोडा की तस्करी करते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से अफीम और डोडा लेकर आए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ट्रेलर में प्रतिबंधित मादक पदार्थ छिपाकर रायपुर पहुंचा था और यहां बिक्री की तैयारी में था। पुलिस ने उसके कब्जे से 79.30 ग्राम अफीम, 4 किलो 432 ग्राम डोडा और तस्करी में इस्तेमाल ट्रेलर जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 15.25 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी का नाम बलराम सिंह पुलिस द्वारा बताया जा रहा है।

आमानाका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अटारी रोड स्थित डीआरजी ट्रांसपोर्ट के सामने का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रेलर क्रमांक PB-05-AB-9313 का चालक भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर खड़ा है और उसे बेचने की फिराक में है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर ट्रेलर को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलराम सिंह (55) बताया। वह पंजाब के अमृतसर जिले का रहने वाला है और फिलहाल रायपुर के कबीर नगर इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने ट्रेलर की तलाशी ली तो उसमें बोरी में रखा 4.432 किलो डोडा और प्लास्टिक पन्नी में छिपाकर रखा 79.30 ग्राम अफीम बरामद हुआ। इसके अलावा एक रेडमी मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पश्चिम संदीप पटेल के मार्गदर्शन में एडीसीपी राहुल देव शर्मा, एसीपी देवांश सिंह राठौर और एसीपी ईशु अग्रवाल की निगरानी में की गई। थाना प्रभारी आमानाका के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 15(B) और 18(B) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ पंजाब से किन लोगों के नेटवर्क के जरिए रायपुर पहुंचाया गया और इसकी सप्लाई कहां होनी थी। पुलिस अब फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page