Home / राजधानी / *हत्यारे की गिरफ्तारी से मामले में बढ़ा खुलासा*

*हत्यारे की गिरफ्तारी से मामले में बढ़ा खुलासा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) मुंबई में अपहरण और हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी को रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अपने साथी की हत्या कर शव के कई टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के बाद ट्रेन से पश्चिम बंगाल भागने की कोशिश कर रहा था।

महाराष्ट्र के मुंबई स्थित शिवाजी नगर थाना में दर्ज FIR में आरोपी आवेश मुस्तफा कर्णी अपने साथी औरंगजेब समीरुद्दीन के अपहरण और हत्या के मामले में फरार था। मुंबई पुलिस की सूचना पर रायपुर GRP की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही।

रायपुर रेल्वे पुलिस ने बताया कि, आरोपी ने पहले साथी का अपहरण किया, फिर उसकी हत्या कर शव के कई टुकड़े किए और सबूत मिटाने के लिए अलग-अलग जगह फेंक दिए। वारदात के बाद वह ट्रेन नंबर 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस से भाग रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने रेल पुलिस अधीक्षक रायपुर दिव्यांग पटेल को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेल पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। उप पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर तोबियस खाखा और थाना प्रभारी जीआरपी रायपुर तुलेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ा गया।

जनरल कोच से दबोचा गया आरोपी

जीआरपी टीम ने मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस की जांच की। जांच के दौरान ट्रेन के जनरल कोच से आरोपी आवेश मुस्तफा कर्णी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को मुंबई पुलिस थाना शिवाजी नगर की टीम को सौंप दिया गया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page