Home / राजधानी / *ठगी का शिकार: जमीन के नाम पर 28 लाख का नुकसान*

*ठगी का शिकार: जमीन के नाम पर 28 लाख का नुकसान*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में जमीन बेचने के नाम पर 28 लाख रुपए की ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर आजाद चौक थाना पुलिस ने मेसर्स राजश्री प्रॉपर्टीज के पार्टनर अनिल अग्रवाल, सपना सिंघानिया और रमेश सिंघानिया के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रगति विहार में रहने वाले पंकज चिजवानी ने पुलिस को बताया कि साल 2023 में उनकी मुलाकात जमीन दलाल जसमीत सिंह, सुनील रंगलानी और मुदित सोमवंशी से हुई थी। उन्होंने मोवा स्थित अशोका रतन के पीछे करीब 10,300 वर्गफीट जमीन दिखाई।

बताया गया कि यह जमीन राजश्री प्रॉपर्टीज की है और इसका सौदा 1400 रुपए प्रति वर्गफीट के हिसाब से तय हुआ।

जमीन के लिए 28 लाख रुपए दिए

शिकायत के मुताबिक पंकज ने बतौर बयाना 28 लाख रुपए दिए। इसमें 12 लाख नकद और 16 लाख रुपए के दो चेक शामिल थे। आरोप है कि अनिल अग्रवाल और रमेश सिंघानिया ने जमीन को अपनी बताते हुए विक्रय इकरारनामा भी कराया।

पैसे लेने के बाद आरोपियों ने जमीन पर बाउंड्रीवाल कराने और नाम लिखवाने तक की परमिशन दे दी। हालांकि कुछ दिन बाद सीमांकन के दौरान पूरा मामला खुल गया। पटवारी और आरआई की मौजूदगी में एक अन्य व्यक्ति अनिल जैन ने जमीन पर अपना दावा किया।

जांच में पता चला कि राजश्री प्रॉपर्टीज के बताए गए खसरा नंबर मौके पर मेल नहीं खा रहे थे।

ढाई साल बाद केस दर्ज

पीड़ित का आरोप है कि विवाद सामने आने के बाद आरोपियों ने पहले कोर्ट में मामला सुलझाने का भरोसा दिया, लेकिन करीब ढाई साल बीत जाने के बाद भी न जमीन मिली और न ही पैसे लौटाए गए।

लगातार टालमटोल के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस बोली- आरोपियों जल्द किया जाएगा अरेस्ट

इस मामले में निरीक्षक रितेश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामलें में जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page