*रायपुर में प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने तालाब किनारे जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुरुष की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान शारदा भारती (38) के रूप में हुई है। वहीं गंभीर हालत में मिले पुरुष का नाम शिव कुमार कुर्रे (45) बताया गया है। दोनों शादीशुदा थे और लंबे समय से उनके बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों के संबंधों की जानकारी परिवार और आसपास के लोगों को लगने के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसी के चलते दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया।

महिला की मौके पर मौत

जानकारी के मुताबिक तालाब किनारे जहर सेवन करने के बाद शारदा भारती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शिव कुमार कुर्रे की हालत बिगड़ने लगी तो उसने किसी परिचित और राहगीरों की मदद ली। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों और दोनों की पारिवारिक परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रही है।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत’*

    ’सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों से किया सीधा संवाद’ रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बलौदाबाजार जिले के…

    * ’सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय’*

    ’बलौदाबाजार के करहीबाजार समाधान शिविर में हितग्राहियों को सौंपे लाभ, विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी’ रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज 3 जून से, रंग जमाएंगी मौनी रॉय*

    *छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज 3 जून से, रंग जमाएंगी मौनी रॉय*

    *बिलासपुर में भूजल संकट गहराया: रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं तो कटेगा पानी कनेक्शन*

    *बिलासपुर में भूजल संकट गहराया: रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं तो कटेगा पानी कनेक्शन*

    *रेलवे को फिलहाल झटका: हाई कोर्ट ने बेदखली कार्रवाई पर रोक रखी कायम*

    *रेलवे को फिलहाल झटका: हाई कोर्ट ने बेदखली कार्रवाई पर रोक रखी कायम*

    *बेटे की हत्या के बाद रची सुसाइड की कहानी, बिलासपुर पुलिस ने खोला राज*

    *बेटे की हत्या के बाद रची सुसाइड की कहानी, बिलासपुर पुलिस ने खोला राज*

    *गहरे पानी ने ली युवक की जान, भाई की हालत नाजुक*

    *गहरे पानी ने ली युवक की जान, भाई की हालत नाजुक*

    *संतान न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप: करंट लगाकर मारने की आशंका*

    *संतान न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप: करंट लगाकर मारने की आशंका*

    You cannot copy content of this page