*संतान न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप: करंट लगाकर मारने की आशंका*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

अंबिकापुर :(सियासत दर्पण न्यूज़)  सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा में करंट से विवाहिता की मौत हो गई। सीलिंग फैन को जोड़ने वाला तार कई स्थानों से कटा हुआ था, उसी तार से करंट लगा था। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पति द्वारा करंट लगाकर मारने का आरोप लगाया गया है। उनका आरोप है कि घटना के बाद पति एक परिचित के यहां डीजे पर डांस कर रहा था हालांकि अब तक की जांच में इन तथ्यों की पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मणगढ़ की रहने वाली महिला की शादी 2020 में लैंगा के संतलाल (26) से सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। महिला के भाई राजेंद्र प्रसाद और परिवार वालों का कहना है कि शादी के दो साल बाद जब उनके बच्चे नहीं हुए, तो पति उसे परेशान करने लगा।

इस मामले को लेकर दो बार समाज की बैठक भी हुई थी, जिसमें पत्नी को अच्छे से रखने के लिए उसे समझाया गया, लेकिन फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ। मृतका के भाई का कहना है कि 17 मई की रात उनकी बहन की घर के अंदर संदिग्ध हालत में मौत हो गई।भाई ने आरोप लगाया है कि संतलाल ने बिस्तर में करंट लगाकर उसकी हत्या की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की पुष्टि

हाथों में दो जगह जलने के निशान मिले हैं। थाना प्रभारी शशिकांत सिंह ने बताया कि मायके पक्ष के आरोपों की जांच चल रही है। अभी तक कोई प्रमाण नहीं मिले है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की पुष्टि हुई है लेकिन करंट लगाने संबंधित कोई प्रमाण नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि कार्यपालिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में घटनास्थल की जांच की गई थी।

घर में पति-पत्नी ही रहते थे। कई स्थानों पर तार खुले और असुरक्षित ढंग से लगे है। सीलिंग फैन से जोड़ा गया तार कई स्थानों से कटा था,उसी के संपर्क में आने से महिला की मौत हो गई थी। घटना के समय महिला का पति घर पर नहीं था। वह दोस्त के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था,जब वह घर लौटा तो पत्नी मृत अवस्था मे पड़ी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *बिलासपुर में भूजल संकट गहराया: रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं तो कटेगा पानी कनेक्शन*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) गर्मी का पारा चढ़ते ही शहर के कई क्षेत्रों में भूजल स्तर तेजी से नीचे गिरने लगा है। शहर के कई इलाकों में बोरवेल सूखने और…

    *रेलवे को फिलहाल झटका: हाई कोर्ट ने बेदखली कार्रवाई पर रोक रखी कायम*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा की जा रही बेदखली की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर अपना अंतरिम स्थगन आदेश आगामी सुनवाई तक के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज 3 जून से, रंग जमाएंगी मौनी रॉय*

    *छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज 3 जून से, रंग जमाएंगी मौनी रॉय*

    *बिलासपुर में भूजल संकट गहराया: रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं तो कटेगा पानी कनेक्शन*

    *बिलासपुर में भूजल संकट गहराया: रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं तो कटेगा पानी कनेक्शन*

    *रेलवे को फिलहाल झटका: हाई कोर्ट ने बेदखली कार्रवाई पर रोक रखी कायम*

    *रेलवे को फिलहाल झटका: हाई कोर्ट ने बेदखली कार्रवाई पर रोक रखी कायम*

    *बेटे की हत्या के बाद रची सुसाइड की कहानी, बिलासपुर पुलिस ने खोला राज*

    *बेटे की हत्या के बाद रची सुसाइड की कहानी, बिलासपुर पुलिस ने खोला राज*

    *गहरे पानी ने ली युवक की जान, भाई की हालत नाजुक*

    *गहरे पानी ने ली युवक की जान, भाई की हालत नाजुक*

    *संतान न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप: करंट लगाकर मारने की आशंका*

    *संतान न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप: करंट लगाकर मारने की आशंका*

    You cannot copy content of this page