Home / राजधानी / *दिनदहाड़े 10 लाख की लूट से रायपुर में सनसनी*

*दिनदहाड़े 10 लाख की लूट से रायपुर में सनसनी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़)  राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र से मंगलवार रात लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। बाइक सवार बदमाशों ने चाकू की नोक पर ठेकेदार के अकाउंटेंट से 10 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मंदिर हसौद पुलिस के अनुसार, पीड़ित सागर डेहरिया एक ठेकेदार के यहां अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत है। मंगलवार रात वह सेरीखेड़ी से नया रायपुर की ओर जा रहा था। उसके पास ठेके से संबंधित कार्य के लिए करीब 10 लाख रुपए नकद थे।

इसी दौरान मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के एक सुनसान मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मौका देखकर उसकी बाइक रुकवा ली। इसके बाद आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसे डराया-धमकाया और नकदी से भरा बैग लूट लिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। आरोपियों की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं।

अंदरूनी जानकारी होने की आशंका

शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि लुटेरों को नकदी ले जाने की जानकारी पहले से थी। इसी आधार पर पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि वारदात में किसी परिचित या अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही। मामले में पीड़ित और उससे जुड़े लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस बोली- जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

मंदिर हसौद थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई में जुटी हुई हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page