Home / छत्तीसगढ़ / *गहरे पानी ने ली युवक की जान, भाई की हालत नाजुक*

*गहरे पानी ने ली युवक की जान, भाई की हालत नाजुक*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

चकरभाठा।(सियासत दर्पण न्यूज़)  नगर पालिका बोदरी क्षेत्र स्थित बैराग तालाब में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में बने गहरे गड्ढे में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के लिए पानी में उतरे उसके दो भाई भी गंभीर रूप से बीमार हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम अमसेना निवासी प्रभात कौशिक किसान हैं। वे बोदरी में नया मकान बनवा रहे हैं। इसकी देखरेख उनका बेटा हिमांशु कौशिक अपने बड़े भाई विशु उर्फ वैभव कौशिक और चचेरे भाई शिवांश कौशिक के साथ करता था। इसी के सिलसिले में हिमांशु अपने भाईयों के साथ बोदरी आया हुआ था। निर्माण कार्य की देखरेख के लिए तीनों युवक वहां ठहरे हुए थे। गुरुवार सुबह लगभग नौ बजे तेज गर्मी के कारण तीनों भाई पास स्थित बैराग तालाब में नहाने चले गए।

डूबता देख दोनों भाई बचाने कूदे

नहाते समय हिमांशु को तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया और वह अचानक गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख दोनों भाई उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़े, लेकिन वे भी गहरे पानी में फंस गए और काफी पानी निगल लिया। तालाब के पास मौजूद लोगों ने तत्काल तीनों को बाहर निकाला। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं वैभव और शिवांश का उपचार जारी है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत, बचाने उतरे भाई गंभीर।गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत, बचाने उतरे भाई गंभीर।

अवैध उत्खनन के चलते हो रहे हादसे ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले बैराग तालाब में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया गया था। खनन के कारण तालाब में कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो अब जानलेवा साबित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को कई बार इसकी जानकारी दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। हिमांशु तीन भाइयों में मंझला था। ग्रामीणों और स्वजन ने प्रशासन से अवैध खनन कराने वालों पर सख्त कार्रवाई करने तथा तालाब की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

दर्दनाक हादसा: चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम अमसेना निवासी हिमांशु कौशिक (19 वर्ष) की बोदरी के बैराग तालाब में डूबने से मौत हो गई, जबकि उसे बचाने कूदे उसका बड़ा भाई वैभव और चचेरा भाई शिवांश गंभीर रूप से घायल हो गए।

अवैध उत्खनन बना वजह: ग्रामीणों का आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले बैराग तालाब में धड़ल्ले से अवैध खनन किया गया था। इस खुदाई के कारण तालाब के भीतर कई जानलेवा और गहरे गड्ढे बन गए हैं।

नहाते समय हुआ हादसा: तीनों भाई बोदरी में बन रहे अपने नए मकान की देखरेख के लिए आए हुए थे। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे तेज गर्मी से राहत पाने के लिए तीनों तालाब में नहाने उतरे और गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए।

प्रशासन के खिलाफ आक्रोश: ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पूर्व में कई बार तालाब में हुए अवैध उत्खनन की शिकायत प्रशासन से की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण आज एक मासूम की जान चली गई।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page