Home / राजधानी / *मासूम की हत्या से सनसनी, प्रेम संबंधों से जुड़ा मामला*

*मासूम की हत्या से सनसनी, प्रेम संबंधों से जुड़ा मामला*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर में बॉयफ्रेंड ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड के 4 साल के बेटे की हत्या कर दी। अफेयर में बाधा बनने पर उसने तकिए से बच्चे का मुंह और नाक दबाकर उसका दम घोंट दिया। अब 7 महीने बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन,,,,, विज्ञापन,,,, विज्ञापन,,,

घटना के समय मां भी मौके पर मौजूद थी। बच्चे की किसी बात से गुस्सा होकर आरोपी ट्रक ड्राइवर ने मां के सामने ही तकिए से उसका सांस रोक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। वारदात के बाद से वह लगातार कई राज्यों में ट्रक लेकर घूम रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

आखिरकार तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया गया। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, 1 नवंबर 2025 को 4 साल के मयंक मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। बच्चे को अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुरुआत में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला हत्या का निकला। डॉक्टरों ने रिपोर्ट में बच्चे की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि की थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि, आरोपी जयदीप सिंह का बच्चे की मां से अवैध संबंध था। महिला पति से अलग रह रही थी। वह अक्सर उनके घर आता-जाता था। जांच में यह भी सामने आया कि, आरोपी बच्चे को अपने संबंधों में रुकावट मानता था। पुलिस के अनुसार, इसी वजह से उसने बच्चे की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

7 महीने तक पुलिस को चकमा देता रहा

हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम बनाई गई थी। पुलिस लगातार तकनीकी साक्ष्यों और संभावित ठिकानों पर नजर रख रही थी। 10 जून 2026 को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

आरोपी को भेजा गया जेल

पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद टाटीबंध के रहने वाले आरोपी जयदीप सिंह (27) गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन,,,,, विज्ञापन,,, विज्ञापन,,,

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page