Home / राजधानी / *गंदगी पर निगम का शिकंजा, होटल अमृतसरी सील*

*गंदगी पर निगम का शिकंजा, होटल अमृतसरी सील*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर नगर निगम ने घड़ी चौक स्थित होटल अमृतसरी को कई सालों से निगम का बकाया नहीं चुकाने और गंभीर स्वच्छता अनियमितताएं पाए जाने पर सील कर दिया है। निगम ने होटल संचालक पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

निगम की टीम ने होटल में औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर खामियां सामने आईं। जांच के दौरान होटल परिसर में भारी गंदगी, सड़क पर किचन संचालित करना, अस्वास्थ्यकर माहौल में भोजन तैयार करना और बाथरूम से सटे स्थान पर बिरयानी रखे जाने जैसी लापरवाहियां पाई गईं।

निगम अधिकारियों के अनुसार होटल प्रबंधन को पहले भी कई बार नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लगातार अनदेखी और नियमों के उल्लंघन को देखते हुए होटल को सील करने की कार्रवाई की गई।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार होटल अमृतसरी कई सालों से निगम का बकायादार था। बार-बार नोटिस जारी करने और बकाया राशि जमा करने के निर्देश देने के बावजूद होटल प्रबंधन ने भुगतान नहीं किया। इसके बाद राजस्व, स्वास्थ्य, बाजार और नगर निवेश विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया।

इसी अभियान के तहत जोन-4 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गोलबाजार, मालवीय रोड समेत शहर के प्रमुख बाजारों में निरीक्षण किया। जांच के दौरान 17 दुकानों में गंदगी और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पाए गए। इसके चलते संबंधित दुकानदारों पर कुल 18 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

नगर निवेश विभाग ने सड़क पर अतिक्रमण कर व्यवसाय संचालित करने वाले करीब 25 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान उनसे 50 हजार रुपए का सड़क बाधा शुल्क वसूला गया। साथ ही कई दुकानदारों को नोटिस जारी कर सड़क पर रखा गया सामान जब्त किया गया।

यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर की गई। अभियान में उपायुक्त राजस्व डॉ. अंजलि शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही, जोन-4 कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी सहित निगम के अलग-अलग विभागों के अधिकारी और टीम प्रहरी के सदस्य मौजूद रहे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page