*कवर्धा, नगरपालिका में कांग्रेसियों ने किया हंगामा कांग्रेस पार्षद को पी आई सी मेम्बर बनाने के विरोध में किये नारेबाजी भेंट किये जूतो की हार,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3

कवर्धा की राजनीति में एक बार फिर सियासी हल-चल,कांग्रेस प्रदर्शन

Pic मेम्बर की नामो में लगी मुहर पर कांग्रेसी पार्षद का नाम

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज,नगर पालिका कवर्धा में विधानसभा चुनाव के बाद से अध्यक्ष पद रिक्त था जिस पर भाजपा के द्वारा मनहरण कौशिक को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनित किया है।मनोनित अध्यक्ष के द्वारा कांग्रेस समर्थित पार्षद सुशीला ध्रुवे की अनुमति के बगैर पीआईसी का सदस्य बना दिया गया है जिसके विरोध में आज कांग्रेस पार्टी ने विरोध कर सीएमओ के नाम ज्ञापन सौंपा।

 


दरअसल नगर पालिका में कांग्रेस में पार्टी से अध्यक्ष थे चुनाव में मिली करारी हार के बाद तत्कालीन अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।उसके बाद भाजपा ने मनहरन कौशिक को कार्यवाहक अध्यक्ष का पद दिया। अध्यक्ष ने अनुसूचित जन जाति कोटे से सुशीला ध्रुवे को पीआईसी का सदस्य बना दिया है चूंकि अनुसूचित जन जाति कोटे से भाजपा के पार्षद नही है।कांग्रेस पार्टी के पार्षद और कार्यकर्ता जिसका विरोध करते हुए सीएमओ को ज्ञापन सौंपा है और जूते की माला भेंट की है।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page