*नगर वासियों को मिला पालिका में कार्यवाहक अध्यक्ष ,नगर विकास में आयेगी तेजी –चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

कवर्धा,,सियासत दर्पण न्यूज़ – नगर पालिका पद रिक्त होने के तीन माह बाद कवर्धा नगर वासियों को कार्यवाह अध्यक्ष मिल गया . नगरीय प्रशासन विभाग ने मनहरण कौशिक को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया है . शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी ने कार्यवाहक अध्यक्ष मनहरण कौशिक को अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई देते हुए कहा ,भारतीय जनता पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता मनहरण साहू जी आने वाले समय में कवर्धा विकास को गति देने में कोई कसर नही छोड़ेंगे |

शपत ग्रहण के अवसर पर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी ने कहा नगरीय प्रशासन विभाग ने मनहरण कौशिक को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त कर नगर विकास के लिए पालिका प्रशासन को मजबूत करने का कार्य किया है . आने वाले समय में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में पालिका की नई टीम कवर्धा शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी .
उन्होंने कहा विगत तीन माह पूर्व काँग्रेस के पालिका अध्यक्ष ने जिसप्रकार स्तीफा देकर कवर्धा शहर के नागरिको का अपमान किया है यह सबको पता है . पालिका में जनादेश के आधार पर कांग्रेस सत्ता में थी तत्कालीन अध्यक्ष के स्तीफा के बाद तीन माह में काँग्रेस के पार्षदों ने इस दिशा में पहल नही की ,और इसका परिणाम ये हुआ कि कवर्धा शहर विकास ,स्वछता से लेकर मुलभुत सुविधा में लगातार पिछड रहा था . यहाँ तक की नगर पालिका के कर्मचारी 2-3 माह से बिना वेतन घर चलाने मजबूर हो रहे थे .
पूर्व में कर्मचारियों की पीड़ा को देखते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सी एम ओ को वेतन आहरण का अधिकार दिलाकर कर्मचारियों की पीड़ा हरने का कार्य किया . भगौड़े अध्यक्ष व काँग्रेस पार्षदों के आपसी गुटबाजी के चलते पालिका में जरूरी विकास एवं मुलभुत सुविधा के कार्य नही हो रहे थे . आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता 02 से 04 दिन में लग जाने के बाद ,प्रशासन के लिए नगर पालिका संचालन करना कठिन हो जाता . इस सभी परिस्थियों को देखते कवर्धा नगर वासियों के प्रति संवेदनशील उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी ने कवर्धा शहर के विकास एवं कर्मचारियों की समस्या को समझते हुए कवर्धा नगर पालिका को कार्यवाहक अध्यक्ष दिया जिसकी जितनी प्रशसा की जाये कम है .
उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कांग्रेसियों की पुरानी परम्परा है जब सत्ता के मद में मदमस्त होते है तब जनता के प्रति असंवेदनशील होते है और जरूरत के समय में मैदान छोड़कर जनता को धोखा देकर भाग जाते है . कवर्धा नगर पालिका की घटना ताजा उदाहरण है . तीन माह से बेहाल पालिका की सुध लेने के लिए काँग्रेस पार्सदों के पास वक्त नही था . ये जनता के प्रति ईमानदार नही है आपसी मतभेद के चलते विगत 4 वर्षों में भी कवर्धा पालिका को गर्त में ले जाने का प्रयाश इन्होने किया . आने वाले समय में जनता फिर एक बार इन्हें सबक सीखा के रहेगी .

  • Related Posts

    *महासभा में हुआ अहम निर्णय* *राजा योगेश्वर राज सिंह ही बने रहेंगे जिला अध्यक्ष,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट कबीरधाम, सियासत दर्पण न्यूज़,राष्ट्रीय जनगणना में आदिवासी धर्म कॉलम लिखना आय व्यय को महासभा में सर्व सम्मति से अनुमोदित किया…

    *शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बाड़ी बिल्डिंग ट्रेनर गिरफ्तार,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर कवर्धा,,सियासत दर्पण न्यूज़,कबीरधाम पुलिस ने विवाह का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी सूरज ठाकुर (उम्र 28…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 6 views
    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    *फाफाडीह में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की आग*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 5 views
    *फाफाडीह में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की आग*

    *रायपुर में शराब तस्कर गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में शराब तस्कर गिरफ्तार*

    *प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी*

    *5वें खेलो मास्टर्स गेम्स में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *5वें खेलो मास्टर्स गेम्स में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन*

    *रायपुर में आदिवासी युवक पर बर्बर हमला, पाइप से पीटा और चमड़ी उधेड़ी, VIDEO वायरल*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 10 views
    *रायपुर में आदिवासी युवक पर बर्बर हमला, पाइप से पीटा और चमड़ी उधेड़ी, VIDEO वायरल*

    You cannot copy content of this page