Home / chhattisgarh / *भाजपा ने कवर्धा पालिका अध्यक्ष पद पर जनादेश के विपरीत जाकर कब्जा किया,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*भाजपा ने कवर्धा पालिका अध्यक्ष पद पर जनादेश के विपरीत जाकर कब्जा किया,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज,प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साय की सरकार बनने के बाद प्रदेश में लोकतंत्र का गला घोट जा रहा है. कवर्धा में बिना बहुमत के अपने अध्यक्ष का मनोनयन कर दिया तथा कांग्रेस पार्षद की सहमति के बिना पीआईसी का सदस्य बना दिया, जिसके खिलाफ में कांग्रेसी पार्षदों ने सीएमओ का घेराव भी किया। कवर्धा की जनता ने पालिका में कांग्रेस को 18 पार्षद के साथ बहुमत दिया है भरोसा किया है और भाजपा को 6 पार्षद देकर विपक्ष के लायक बनाया है. भाजपा जो आदतन लोकतंत्र की विरोधी है उसने सरकारी तंत्रो का दुरुपयोग करके पालिका की बहुमत के खिलाफ जाकर कवर्धा पालिका के अध्यक्ष पद पर अतिक्रमण किया है. और जोर जबरदस्ती कांग्रेस के पार्षद को बिना सहमति के सभापति बनाया है भाजपा का यह कृत्य बेहद निंदनीय हैं और तानाशाही हैं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद लोकतंत्र की चुनी हुई परिषदों को तोड़फोड़ कर हटाया जा रहा है, कई बार भाजपा के नेताओं ने सामाजिक तौर पर कहा है की पंचायत स्तर पर चुनाव नहीं होना चाहिए यानी लोकतंत्र के अधिकारों को वह छीनना चाहते हैं और मनोनयन करने की बात करके वह डिक्टेटरर्शिप स्थापित करना चाहते हैं. कवर्धा पालिका में भी भाजपा की तानाशाही रवैया नजर आई है जब वह लोकतंत्र के विपरीत जाकर मनमानी करते हुए बिना बहुमत के शासन शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए भाजपा पार्षद को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कवर्धा पालिका में हुई घटना को पूरे प्रदेश के लोगों को देखना और समझना चाहिए यह किस प्रकार से भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है और लाठी के दम पर सरकार चलाना चाहती है। कांग्रेस भाजपा के इस लोकतांत्रिक विरोधी चरित्र को पनपने नहीं देगी, कांग्रेस जनता की अदालत में भाजपा के इस चरित्र का पर्दाफाश करेगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page