*जशपुर,जे.जे.एम.पी. के एरिया कमांडर सरगना सहित 6 साथियों को गिरफ्तार करने में जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,फैज़ान अशरफ की रिपोर्ट*

आरोपियों से हथियार, जिंदा राउंड, नक्सली ड्रेस एवं अन्य सामग्री बरामद।

जशपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,झारखंड पुलिस से सूचना प्राप्त हुई कि बलरामपुर एवं जशपुर क्षेत्र में टुनेश लकड़ा उर्फ रवि अपने अन्य साथियों के साथ छिपा हुआ है, उनके पास आधुनिक हथियार है। इस सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डाॅ. लाल उम्मेद सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराते हुये तत्काल टीम का गठन कर संयुक्त ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया। संयुक्त टीम का नेतृत्व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी श्री विनोद मण्डावी, उप निरीक्षक सुभाष कुजूर जिला बलरामपुर के द्वारा किया गया। टीम द्वारा जधपुर जिले के ग्राम करमा थाना नारायणपुर एवं कुनकुरी में दबिश देकर उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, एवं उनके कब्जे से 01 नग एके-47, 01 नग मैग्जीन जिंदा राउण्ड 90, चांपड़ 01 नग, नक्सली ड्रेस एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री जप्त किया गया है।
पुलिस द्वारा ग्राम करमा थाना नारायणपुर जिला जशपुर से नक्सल सदस्य 1. राम लकड़ा उम्र 40 साल निवासी गढ़िया थाना भण्डरिया (झारखंड), 2 रंजीत महतो उम्र 30 साल निवासी ओरगी थाना विष्णुगढ़ (झारखंड) एवं 3- हेरमन कुमार गन्नुम निवासी टिकैतबंध थाना मुण्डा चतरा (झारखंड) को संयुक्त रूप से कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। वे करमा ग्राम में किरायेदार के रूप में विगत सप्ताह से निवासरत थे। गुलाम शहजादा को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया है।
तत्पष्चात् गिरफ्तार आरोपियों की निषानदेही पर दबिश देकर कुनकुरी से जे.जे.एम.पी. सरगना टुनेश लकड़ा उर्फ रवि को उसके साथी तब्सुम अहमद के साथ मोहम्मद सद्दाम के मकान में किराये पर निवासरत था, जहाॅं से दोनों को संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी तब्सुम अहमद चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है, जो वर्तमान में किराये के मकान में कुनकुरी में आकर रहता था।

तब्सुम अहमद इनके लगातार संपर्क में था एवं उसके द्वारा बलरामपुर क्षेत्र से टुनेश लकड़ा उर्फ रवि को वाहन से लाकर कुनकुरी में साथी के रूप में रखा था।

टुनेश लकड़ा उर्फ रवि वर्तमान में झारखंड के जिला गढ़वा एवं छत्तीसगढ़ के जिला बलरामपुर के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय है। इसके विरूद्ध जिला बलरामपुर में 13 प्रकरण एवं झारखंड में 18 प्रकरण कुल 31 प्रकरण पंजीबद्ध है।

टुनेष लकड़ा उर्फ रवि (झारखंड जन मुक्ति परिषद) को वर्ष 2012 में थाना शंकरगढ़ के अप.क्र. 124/2009 धारा 364, 302, 120(बी), 34 भा.द.वि. 8(1)(3)(5) छ.ग. जन सुरक्षा अधिनियम् के तहत् जारी स्थाई वारंट में दिनांक 13.05.2012 को गिरफ्तार किया गया था।

टुनेष लकड़ा उर्फ रवि जे.जे.एम.पी. सदस्य जेल से छूटने के बाद वर्तमान में जे.जे.एम.पी. के सदस्यों के साथ जिला बलरामपुर, गढ़वा क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं।

इस कार्यवाही में जशपुर पुलिस एवं बलरामपुर पुलिस के साथ-साथ झारखंड की गढ़वा पुलिस का विशेष योगदान रहा, जिनके द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ सटीक आसूचना साझा की गई। दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय एवं तालमेल के कारण जे.जे.एम.पी. के उक्त दुर्दांत नक्सली एवं उसके सहयोगियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड में लेने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है प्रकरण की विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपीगण:-

1. टुनेश लकड़ा उर्फ रवि उम्र 36 साल निवासी लम्बो थाना मंडरिया चौकी बरगढ़ (झारखंड)
2. रंजीत कुमार महतो उम्र 29 साल निवासी गरमुर्गी थाना विष्णुगढ़ जिला हजारीबाग (झारखंड)
3. हेरमन कुमार गन्नुम निवासी टिकैतबंध थाना मुण्डा चतरा (झारखंड)
4. राम लकड़ा उम्र 45 साल निवासी गढ़िया थाना भण्डरिया (झारखंड)
5. तब्सुम अहमद उम्र 27 साल निवासी नेवरी थाना पाण्डू जिला पलामू (झारखंड),
6. गुलाम शहजादा उम्र 21 साल निवासी बनडेगा जिला सुन्दरगढ़ (ओड़िसा) वर्तमान निवास-ग्राम जोकबहला थाना नारायणपुर।

जप्त सामग्री:-
1. 01 नग एके-47,
2. 01 नग मैग्जीन जिंदा राउण्ड 90, चांपड़ 01 नग।
3. नक्सली ड्रेस एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग : राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की समय-सारिणी घोषित*

    *छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग : राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की समय-सारिणी घोषित*

    *बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान*

    *बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान*

    *कृषि मंत्री ने राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसानों को 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण*

    *कृषि मंत्री ने राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसानों को 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण*

    *सुशासन तिहार 2026: जन-जन तक पहुंचती सरकार*

    *सुशासन तिहार 2026: जन-जन तक पहुंचती सरकार*

    *न्याय को सरल बनाने सर्वाेच्च न्यायालय की पहल पर चलाया जा रहा समाधान समारोह 2026*

    *न्याय को सरल बनाने सर्वाेच्च न्यायालय की पहल पर चलाया जा रहा समाधान समारोह 2026*

    *सुशासन तिहार: गांवों में खत्म हो रहा शिकायतों का दौर*

    *सुशासन तिहार: गांवों में खत्म हो रहा शिकायतों का दौर*

    You cannot copy content of this page