Home / Sports / *RDCA ट्रायल में 289 खिलाड़ियों की भागीदारी, अब अंडर-19 पर नजर*

*RDCA ट्रायल में 289 खिलाड़ियों की भागीदारी, अब अंडर-19 पर नजर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर जिला क्रिकेट संघ (आरडीसीए) की ओर से 2027-28 सीजन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल जारी है। अंडर-16 कैटेगरी का ट्रायल पूरा हो गया है। जिसमें 289 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अब 10 और 11 जुलाई को अंडर-19 खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

यह ट्रायल 6 स्लॉट में होगा। 7 और 8 जुलाई को तेलीबांधा स्थित आरडीसीए इंडोर स्टेडियम में अंडर-16 खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। खिलाड़ियों को 4 स्लॉट में बुलाया गया। पहला स्लॉट सुबह 8:30 बजे से शुरू हुआ।

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को उनकी स्किल के आधार पर अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। इसमें ओपनिंग बैटर, मिडिल ऑर्डर बैटर, फास्ट बॉलर और स्पिन बॉलर की परफॉर्मेंस देखी गई।

आरडीसीए ने 22 से 29 जून तक सभी एज ग्रुप के खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया था। इसके बाद 7 जुलाई से अलग-अलग कैटेगरी के ट्रायल शुरू किए गए हैं। अब अगले चरण में 10 और 11 जुलाई को अंडर-19 कैटेगरी के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page