Home / City News / *रायपुर,पार्षद कामरान अंसारी ने बाटें उज्ज्वला योजना अंतर्गत निशुल्क रसोई गैस,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

*रायपुर,पार्षद कामरान अंसारी ने बाटें उज्ज्वला योजना अंतर्गत निशुल्क रसोई गैस,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 34 के अंतर्गत रसोई गैस प्राप्त करने हेतु आवेदनकर्ता द्वारा जो आवेदन जमा किए गए थे उसकी जांच पश्चात् इंडियन गैस एजेंसी द्वारा गैस वितरण किया गया। दिनाँक 13/3/24 दिन बुधवार को लालबहादुर शास्त्री वार्ड 34 के अंतर्गत पार्षद कार्यालय ( कामरान अंसारी ) इंद्रावती कॉलोनी,विनोबा भावे नगर के पास शांति नगर मे सुबह 11:30 बजे लाभार्थियों द्वारा उपस्थित होकर रसोई गैस एवं कीट निःशुल्क प्राप्त किया गया।

लगभग 50 परिवार को इस योजना का लाभ मिला एवं अन्य आवेदनकर्ताओं का ( केवाईसी ) KYC जारी रहेगा,एवं इस योजना का लाभ लगातार वार्ड वासियों को मिलता रहेगा
यह वितरण वार्ड के विनोबा भावे नगर, राजा तालाब क्षेत्र ,कुंद्रा पारा शांति नगर, राजा तालाब नई बस्ती, मौली पारा क्षेत्र के लोगों को किया गया। जिनका नाम पहले सूची मे आया था, आगामी सूची बहुत जल्द आने की संभावना है, जिनका नाम इस सूची मे नही आया है वे निराश ना हो आगामी सूची मे उनका नाम आने की संभावना है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page