Home / छत्तीसगढ़ / *400 यूनिट तक राहत की मांग, कांग्रेस घर-घर जाएगी*

*400 यूनिट तक राहत की मांग, कांग्रेस घर-घर जाएगी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

गरियाबंद।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को गरियाबंद में प्रदेश की भाजपा सरकार पर महंगी बिजली, बढ़ती महंगाई और जनहित के मुद्दों को लेकर निशाना साधा। आरोप लगाया कि बढ़े हुए बिजली बिलों से आम जनता, किसान, व्यापारी, पत्रकार और भाजपा कार्यकर्ता तक परेशान हैं, लेकिन सरकार लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है।

दीपक बैज ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रही है और अब प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

400 यूनिट तक राहत दें

उन्होंने सरकार से 400 यूनिट तक बिजली बिल में राहत देने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के हितों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई, बिजली दरों और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशील नहीं है।

कांग्रेस कार्यकाल में थी बिजली बिल हाफ योजना

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ जैसी योजनाएं संचालित की गई थीं, जबकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है।

गांव-गांव, घर-घर तक ले जाएंगे आंदोलन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बिजली के मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और शहर-शहर के घर-घर तक पहुंचकर जनता से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जनता की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

2028 में सरकार बनाने का दावा

बैज ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी दावा किया कि कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ता जनता के बीच सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने युवाओं के मुद्दों पर भी बात करते हुए कहा कि नई पीढ़ी रोजगार, शिक्षा और महंगाई जैसे विषयों को लेकर अपनी आवाज उठा रही है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं में सरकार की नीतियों को लेकर असंतोष बढ़ रहा है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page