Home / छत्तीसगढ़ / *गला घोंटकर हत्या, शव खेत में फेंका*

*गला घोंटकर हत्या, शव खेत में फेंका*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

पेंड्रा। (सियासत दर्पण न्यूज़) जीपीएम जिले की कोटमीकला पुलिस ने महिला की हत्या के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि अवैध संबंध के चलते आरोपित ने महिला का गला घोंटकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने की नीयत से शव को खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 238 के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को ग्राम सेखवा मेन रोड के पास विमलाबाई गोंड के खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर कोटमीकला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान नहीं हो सकी।

इसके बाद आसपास के गांवों में पूछताछ की गई। बाद में मृतका की पहचान संतोषी बाई (40), पति स्वर्गीय इतवार सिंह आयाम, निवासी ग्राम बैरा कलेवानार, थाना पसान के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला घोंटने से होना सामने आया।

इसके आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए जांच तेज की। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के थाना रामनगर अंतर्गत फूलवारीटोला निवासी नान्हू प्रसाद चौधरी (38) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपित ने अवैध संबंध के चलते संतोषी बाई की गला घोंटकर हत्या करने और बाद में शव को ग्राम सेखवा स्थित खेत में फेंकने की बात स्वीकार कर ली।

इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। एसपी मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन में की गई कार्रवाई में कोटमीकला चौकी पुलिस ने त्वरित जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हत्या के मामले का पर्दाफाश कर आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page