Home / राजधानी / *रायपुर,,हज़रत इमाम हुसैन के चालीसवें पर निकला मातमी जुलूस*

*रायपुर,,हज़रत इमाम हुसैन के चालीसवें पर निकला मातमी जुलूस*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बरसते पानी में हुआ इमाम हुसैन का मातम

रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़, 4 अगस्त |हैदरी मस्जिद ट्रस्ट मोमिनपारा द्वारा हज़रत इमाम हुसैन के चालीसवें के अवसर पर आज यहाँ दोपहर बाद विशाल मातमी जुलूस निकाला गया|हैदरी मस्जिद ट्रस्ट शीआ अस्ना अशरी मोमिन जमात के मुतवल्ली हैदर अली ने बताया है कि मातमी जुलूस मोमिनपारा से प्रारंभ होकर हांडीपारा, आज़ाद चौक , आमापारा, विवेकानंद आश्रम, राजकुमार कॉलेज,जी.ई. रोड, होते हुए देर रात्रि में ऐतिहासिक करबला तालाब पहुंचकर समाप्त हुआ |

हज़रत इमाम हुसैन के चालीसवें के अवसर पर प्रतिवर्ष मोमिनपारा से विशाल मातमी जुलूस निकाला जाता है| जुलूस में कलात्मक ताज़िये और अलमे मुबारक भी शामिल हुए| राजधानी में हुसैनी मातमदारों ने जुलूस में शामिल होकर हज़रत इमाम हुसैन को अश्रुपूरित श्रद्धांजली अर्पित की।
आज सुबह मोमिनपारा में कई स्थानों पर हज़रत इमाम हुसैन की याद में नज़रो न्याज़ का आयोजन हुआ| न्याज़ का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा | हैदरी मस्जिद से 2:30 बजे परंपरागत रूप से मातमी जुलूस निकाला गया। प्रारंभ में हज़रत इमाम हुसैन की शहादत पर केन्द्रित दर्द भरे मरसिये पेश किये गये।
शोक का प्रतीक काले कपड़े पहने हुए मातमदारों का विशाल जनसमूह जुलूस में सम्मिलित हुआ। हुसैनियों ने मातम करके, हुसैन के ग़म में आंसू बहाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
मातमी जुलूस में बहुत से कलात्मक ताज़िये और बड़ी संख्या में अलमे मुबारक(हुसैनी ध्वज)शामिल हुए, जो आकर्षण का केन्द्र रहे। जुलूस में अंजुमने अकबरिया, अंजुमने इमामिया और हुसैनी ग्रुप के नौहाख़्वानों ने नौहे पेश किए।
मातमी जुलूस के दौरान जगह जगह हज़रत इमाम हुसैन की याद में सबील, शरबत, ठंडा पानी, तबर्रूक, प्रसाद, नज़रो न्याज़,फलआदि का वितरण विभिन्न समितियों और स्थानीय नागरिकों की ओर से श्रद्धापूर्वक किया गया। जुलूस के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की ओर से समुचित व्यवस्था की गई।
मातमी जुलूस को सफल बनाने में हैदरी मस्जिद ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, गणमान्य नागरिकों तथा अंजुमनों का विशेष योगदान रहा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page