Home / राजधानी / *रायपुर: हेड कांस्टेबल की आंखों के सामने भागा आरोपी*

*रायपुर: हेड कांस्टेबल की आंखों के सामने भागा आरोपी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राजधानी के गंज थाना परिसर से पुलिस अभिरक्षा में रखा गया चोरी का आरोपित भीमगज उर्फ विक्की पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपित को शौच के लिए लाकअप से बाहर लाया गया था। इसी दौरान उसने मौके का फायदा उठाया और शौचालय से भाग निकला। आरोपित के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का एक और मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित भीमगज उर्फ विक्की को चोरी के एक मामले में सूरजपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। चार अगस्त की रात उसे गंज थाना पुलिस अपराध के सिलसिले में अभिरक्षा में लेकर रायपुर लाई थी। उसे सुरक्षा के मद्देनजर गंज थाना के पुरुष बंदीगृह में रखा गया था।

बुधवार सुबह करीब 9.50 बजे आरोपित ने शौच जाने की बात कही। बंदीगृह में शौचालय नहीं होने के कारण प्रधान आरक्षक उसे थाना परिसर स्थित शौचालय तक लेकर गए। सुरक्षा के लिए एक आरक्षक को आरोपित की निगरानी में लगाया गया। इसी दौरान आरोपित ने शौचालय में पानी नहीं आने की शिकायत की। पानी चालू करने के लिए प्रधान आरक्षक मोटर का स्विच आन करने चले गए।

पुलिस के मुताबिक, जैसे ही प्रधान आरक्षक वापस लौटे, ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने बताया कि आरोपित उसकी नजर बचाकर फरार हो गया है। तत्काल शौचालय और थाना परिसर की तलाशी ली गई, लेकिन आरोपित का कोई सुराग नहीं मिला।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page