Home / छत्तीसगढ़ / *तेंदुए की खाल लेकर जा रहे थे 3 आरोपी, फॉरेस्ट टीम ने दबोचा*

*तेंदुए की खाल लेकर जा रहे थे 3 आरोपी, फॉरेस्ट टीम ने दबोचा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जगदलपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के साथ पकड़ा है। आरोपी दो बाइक से तेंदुए की खाल लेकर जा रहे थे।

वन विभाग के अनुसार, 8 अगस्त को धौड़ाई वन परिक्षेत्र के वन कर्मचारी गश्त पर थे। इसी दौरान गायतापारा सड़क किनारे दो बाइक पर तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिले। जांच करने पर उनके पास से तेंदुए की खाल बरामद हुई। इसके बाद तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

184 सेंटीमीटर लंबी है तेंदुए की खाल

वन विभाग ने बताया कि जब्त तेंदुए की खाल की लंबाई 184 सेंटीमीटर है। सामने के दोनों पैरों के बीच की लंबाई 125 सेंटीमीटर, पिछले पैरों के बीच की लंबाई 118 सेंटीमीटर और पेट की चौड़ाई 55 सेंटीमीटर दर्ज की गई है। खाल को विधिवत जब्त कर लिया गया है।

दो बाइक भी जब्त

कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने आरोपियों के कब्जे से दो बाइक भी जब्त की हैं। इनमें एक बाइक का नंबर CG-21-J-4096 और दूसरी का नंबर CG-21-J-0920 है। दोनों वाहनों का इस्तेमाल तेंदुए की खाल के परिवहन में किया जा रहा था।

तीनों आरोपी छोटेडोंगर और धौड़ाई क्षेत्र के

वन विभाग ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सोनूराम कचलाम (39), पुनीत कुमार बघेल (32) और जमधर पोटाई (50) बताया है। ये तीनों धौड़ाई के तारागांव के रहने वाले हैं।

तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page