Home / राजधानी / *डोंगरगढ़-बिलासपुर लोकल में लूट, यात्री पर डंडे से वार कर मोबाइल छीना*

*डोंगरगढ़-बिलासपुर लोकल में लूट, यात्री पर डंडे से वार कर मोबाइल छीना*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चलती ट्रेन के यात्री से मोबाइल छीनने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कोच के दरवाजे पर खड़े यात्री के हाथ में डंडा मारकर उसका फोन नीचे गिरा दिया था। फिर उसे उठा कर फरार हो गया था। पीड़ित कोरबा जिले के कटघोरा निवासी दीपक पटेल (32) ने मामले की शिकायत जीआरपी से की थी।

वह सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे डोंगरगढ़-बिलासपुर लोकल ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन रायपुर स्टेशन पहुंची, ट्रैक के किनारे घात लगाकर छिपे शातिर अपराधी ने उनके हाथ पर डंडे से जोरदार हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से यात्री के हाथ से मोबाइल छूटकर नीचे गिर गया और आरोपित उसे उठाकर तुरंत मौके से फरार हो गया।

जीआरपी की त्वरित कार्रवाई आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित यात्री ने इस घटना की तत्काल शिकायत जीआरपी थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस ने ऑटो स्टैंड के पास दबिश दी और एक संदेही को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अंशु रानेकर (19 वर्ष), निवासी रामनगर गुढ़ियारी बताया। कड़ाई से तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पीड़ित का लूटा हुआ मोबाइल सफलतापूप्र्वक बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में खुला पुराना चोरी का राज

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी। आरोपी अंशु रानेकर की निशानदेही पर पुलिस ने वीवो कंपनी का एक अन्य स्मार्टफोन भी जब्त किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि यह दूसरा मोबाइल उसने 20 अप्रैल को रायपुर रेलवे स्टेशन के जनरल टिकट काउंटर से चुराया था। इस पुरानी चोरी को लेकर जीआरपी थाने में पहले से ही मामला दर्ज था, जो अब इस शातिर अपराधी की गिरफ्तारी के बाद सुलझ गया है।

न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू

जीआरपी ने दोनों मामलों में बरामद किए गए मोबाइलों को आधिकारिक रूप से जब्त कर लिया है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे स्टेशनों के आसपास और चलती ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था तथा यात्रियों की सतर्कता को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page