Home / राजधानी / *रायपुर के बाद दुर्ग-बिलासपुर की बारी? कमिश्नरेट सिस्टम पर मंथन तेज*

*रायपुर के बाद दुर्ग-बिलासपुर की बारी? कमिश्नरेट सिस्टम पर मंथन तेज*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 अगस्त को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से प्रदेश में पुलिसिंग को लेकर दो बड़े ऐलान कर सकते हैं। सबसे ज्यादा चर्चा दुर्ग या बिलासपुर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने और रायपुर में कमिश्नरेट का दायरा बढ़ाकर पूरे जिले को इसके तहत लाने को लेकर है।

पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की घोषणा की थी। इसके बाद 23 जनवरी 2026 से राजधानी में यह व्यवस्था लागू हो गई। अब इसके अगले विस्तार की घोषणा स्वतंत्रता दिवस के मंच से होने की संभावना है।

दुर्ग या बिलासपुर में से किसी एक को मिल सकती है कमिश्नरेट

राज्य में पुलिस कमिश्नर प्रणाली का दायरा बढ़ाने की तैयारी चल रही है। चर्चा है कि दुर्ग या बिलासपुर में से किसी एक शहर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने का ऐलान 15 अगस्त को किया जा सकता है। दोनों ही शहरों में तेजी से बढ़ती आबादी, शहरीकरण और कानून-व्यवस्था की जरूरतों को देखते हुए कमिश्नरेट व्यवस्था की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

हालांकि अभी यह तय नहीं है कि सरकार दोनों शहरों में एक साथ यह व्यवस्था लागू करने का ऐलान करेगी या पहले किसी एक शहर से इसकी शुरुआत होगी। अंतिम तस्वीर मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद ही साफ होगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page