रायपुर,,लोग अक्सर यहां घूमने और नहाने पहुंचते हैं। लगातार हादसों के बावजूद यहां सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं। स्थानीय स्तर पर न तो पर्याप्त जागरुकता नजर आती है और न ही खतरनाक हिस्सों की घेराबंदी की गई है,,सूत्रों के अनुसार 400 फीट से ज्यादा गहरा है यह ब्लू वाटर,,,अबतक 10 मौत,
रायपुर।,सियासत दर्पण न्यूज़, राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मौदहापारा निवासी 24 वर्षीय युवक आदिल खान अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए ब्लू वाटर पहुंचा था, जहां दोस्तों के बीच लगी एक शर्त उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गई। ब्लू वाटर में तैरकर इस पार से उस पार जाने की कोशिश में आदिल खान गहरे पानी में डूब गया।
नकटी गांव के पास ब्लू वाटर में डूबे युवक का शव 60 घंटे बाद भी नहीं मिला है। जब उसके परिजनों को पता चला कि बड़ी संख्या में एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन का अमला सेंध लेक में मौजूद है, तो वे भी वहां पहुंच गए। उनका सवाल सीधा था जब यहां पूरी फौज मौजूद है तो हमारे डूबे परिजन की तलाश के लिए टीम क्यों नहीं?
3 दिन से डूबे युवक को नहीं खोज पाए
माना इलाके में अपने दोस्त के साथ ब्लू वॉटर टैंक को पार करते समय डूबने वाले युवक का दूसरे दिन भी पता नहीं चला। गुरुवार को एसडीआरएफ और पुलिस की टीम दिनभर उसकी तलाश में लगी रही। शाम होने के बाद सर्चिंग रोक दी गई।
आज शुक्रवार सुबह से तलाश जारी है उल्लेखनीय है कि मौदहापारा निवासी आदिल खान अपने दोस्तों के साथ बुधवार की शाम ग्राम नकटी स्थित ब्लू वॉटर टैंक गया था। शाम करीब 4 बजे आदिल और उसके साथी ने ब्लू वॉटर टैंक को तैरकर पार करने की शर्त लगाई। इसके बाद दोनों तैरने लगे। आधे रास्ते में आदिल पानी में डूब गया। उसका दूसरे दिन भी पता नहीं चल पाया है। उल्लेखनीय है कि ब्लू वॉटर टैंक एक पत्थर खदान है। काफी गहरी होने के कारण उसमें कई लोग डूब चुके हैं।
इससे पहले 2017 में देवेंद्र नगर की 17 साल की सुनैना की डूबने से मौत हो गई।
मई 2019 को दोस्तों के साथ गए 17 साल के मोहन बाघ की डूबने से मौत।
मार्च 2023 को पिकनिक मनाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई।
जून 2023 को दोस्तों के साथ नहाने गए तीन युवक नदीम, फैजल और शहबाज की मौत हो गई।
सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं
बारिश के बाद खदान में पानी भरने से यह स्थान तालाब जैसा नजर आता है। इसके चलते लोग अक्सर यहां घूमने और नहाने पहुंचते हैं। लगातार हादसों के बावजूद यहां सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं। स्थानीय स्तर पर न तो पर्याप्त जागरुकता नजर आती है और न ही खतरनाक हिस्सों की घेराबंदी की गई है।
कलेक्टर से मिले जनप्रतिनिधि
ब्लू वाटर पार्क में डूबे युवक का दूसरे दिन भी शव नहीं मिलने पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी,,मौदहापारा वार्ड पार्षद शेख मुशीर सहित अनेक जनप्रतिनिधि कलेक्टर गौरव ङ्क्षसह से मुलाकात कर शव को जल्द से जल्द निकलवाने की मांग की।





