Home / छत्तीसगढ़ / *रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, बिलासपुर की कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी*

*रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, बिलासपुर की कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़) मध्य रेलवे के पुणे व हडपसर स्टेशन यार्ड में तीसरी लाइन की कमीशनिंग की जा रही है। इस प्री-नान इंटरलाकिंग व नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। इसके तहत 12221 पुणे–हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस 19 सितंबर और 03 अक्टूबर निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग व्हाया पुणे–लोनावला-कर्जत-पनवेल-कल्याण-इगतपुरी–मनमाड होकर चलेगी।

इसी तरह 12222 हावड़ा–पुणे दूरंतो एक्सप्रेस 03 अक्टूबर इसी परिवर्तित मार्ग से होकर पुणे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं हटिया से 02 अक्टूबर को रवाना होने वाली 22846 हटिया–पुणे एक्सप्रेस दौंड स्टेशन में समाप्त होगी इसी तरह पुणे से 04 अक्टूबर को छूटने वाली 22845 पुणे–हटिया एक्सप्रेस दौंड स्टेशन से प्रारंभ होगी।

देर से छूटेगी ट्रेन पुणे से

21 सितंबर छूटने वाली 12221 पुणे–हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस निर्धारित समय से 01 घंटे 45 मिनट विलंब से रवाना होगी। वहीं 12129 पुणे–हावड़ा एक्सप्रेस 19 सितंबर को 30 मिनट, 20 सितंबर को 02 घंटे, 03 अक्टूबर को 50 मिनट और 04 अक्टूबर को 01 घंटे 55 मिनट विलंब से रवाना होगी। इसी तरह 20151 हडपसर–रीवा एक्सप्रेस 24 सितंबर को 45 मिनट और 01 अक्टूबर को 01 घंटे 45 मिनट विलंब से रवाना होगी।

नर्मदा एक्सप्रेस का वेंकटनगर स्टेशन में ठहराव

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर मंडल के वेंकटनगर स्टेशन में बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव दिया जा रहा है। इस ठहराव के फलस्वरूप कुछ स्टेशनों के ट्रेन की समय-सारिणी में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

बिलासपुर–इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 05 सितंबर को वेंकटनगर स्टेशन में 13:47 बजे पहुंचेगी और 13.49 बजे रवाना होगी। वहीं जैतहरी स्टेशन 14:02 बजे, अनूपपुर स्टेशन 14:19 बजे, अमलाई स्टेशन 14:35 बजे तथा बुढ़ार स्टेशन 14:45 बजे पहुंचेगी।

अन्य स्टेशनों की समय-सारिणी यथावत रहेगी। 06 सितंबर से वेंकटनगर स्टेशन में यह ट्रेन 11:03 बजे पहुंचेगी और 11:05 बजे रवाना होगी। इसके अलावा पेंड्रारोड स्टेशन में 11:21 बजे, खोंगसरा स्टेशन 12:07 बजे, बेलगहना स्टेशन 12:23 बजे, करगीरोड 12:38 बजे, घुटकू 12:52 बजे तथा उसलापुर स्टेशन में 13:04 बजे पहुंचेगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page