Home / राजधानी / *त्योहारों से पहले रायपुर पुलिस सख्त, 8 बदमाशों पर एक्शन*

*त्योहारों से पहले रायपुर पुलिस सख्त, 8 बदमाशों पर एक्शन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने अपराधी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। रायपुर के खम्हारडीह, उरला, पंडरी, गुढ़ियारी और खमतराई थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 10 लोगों पर कार्रवाई की है।

इनमें एक आरोपी को धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया। एक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया, जबकि 8 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

गुढ़ियारी में चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

गुढ़ियारी पुलिस ने शुक्रवारी बाजार निवासी जुगनू साहू उर्फ गोलू (35) को धारदार हथियार के साथ पकड़ा। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 382/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई।

उरला में शराब मामले में केस

उरला पुलिस ने राजू भारती (47), निवासी अटल आवास उरला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 417/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

8 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 8 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

खम्हारडीह: 4 बदमाशों पर धारा 170/126, 135(3) BNSS के तहत कार्रवाई।

पंडरी: 2 बदमाशों पर धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई।

खमतराई: 2 बदमाशों पर धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई।

त्योहारों से पहले बढ़ाई निगरानी

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य पांडे के नेतृत्व में की गई। एसीपी उरला पूर्णिमा लामा और एसीपी पंडरी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में संबंधित थानों की टीमों ने कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक त्योहारों के दौरान चाकूबाजी, शराबखोरी और बदमाशी जैसी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने या आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page