Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *कवर्धा,विधायक भावना बोहरा की एक और गारंटी हुई पूरी, सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य का हुआ भूमिपूजन, दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*कवर्धा,विधायक भावना बोहरा की एक और गारंटी हुई पूरी, सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य का हुआ भूमिपूजन, दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

विधायक भावना बोहरा ने किया सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन, कहा संघर्ष से सफलता में किसानों और जनता का मिला विशेष सहयोबहुप्रतीक्षित सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य का विधायक भावना बोहरा ने किये भूमिपूजन, किसानों के जो हित में होगा उसके लिए हमेशा कार्य करुँगी

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,,किसानों के हक़ व अधिकार को लेकर एवं पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके इसके लिए वर्ष 2017 में बहुप्रतीक्षित परियोजना सुतियापाट जलाशय के ग्राम पिपराटोला से रणवीरपुर तक लेफ्ट बैक केनाल के लगभग 16 किलोमीटर लंबे नहर विस्तारीकरण कार्य हेतु 16.50 करोड़ रूपए राशि की स्वीकृति दी थी। लेकिन कांग्रेस की सरकार आने के बाद से इस परियोजना को रोक दिया गया था। विदित हो की भावना बोहरा द्वारा इस कार्य के लिए लगातार किसानों व क्षेत्रवासियों के साथ आन्दोलन किया गया और विधानसभा चुनाव में उन्होंने इसे भावना दीदी की गारंटी सेवा संकल्प पत्र में प्रमुखता से जनता के समक्ष रखा था। जनता ने उनपर विश्वास जताते हुए विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दिलाई और आज पंडरिया विधायक ने अपने वादे अनुरूप सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए इसके साथ ही कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, किसान एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बताया कि आज का यह दिन उनके लिए बहुत ही ख़ास और विशेष दिन है। किसानों के अधिकार के लिए हमने कड़ा संघर्ष किया है। इसमें पंडरिया विधानसभा के हजारों किसानों,क्षेत्रवासी,पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की भी सक्रीय भूमिका रही जिससे आज हम सफल हुए हैं इसका पूरा श्रेय मैं उन सभी को देना चाहती हूँ, जिन्होंने इस संघर्ष में हमारा साथ दिया। चुनाव के पूर्व भी हमने भावना दीदी की गारंटी में क्षेत्रवासियों और किसानों से यह वादा किया था की हम सुतियापाट नहर विस्तारीकरण के कार्य को शुरू करेंगे और आज हमें बहुत ही प्रसन्नता है की हमारा यह प्रयास सफल हुआ। हमारे किसान भाई-बहन हर मौसम में चाहे वह तपती धूप हो या कड़ाके की ठण्ड या बारिश हर समय हमें भोजन उपलब्ध कराने के लिए कड़ा परिश्रम करते हैं, खून-पसीना एक कर फसल उगाते हैं ताकि कोई भूखा न रहें, लेकिन पूर्व की कांग्रेस सरकार ने उनके इस परिश्रम का उपहास किया।

हमने एक लक्ष्य तय किया था की किसानों को उनका अधिकार दिलाकर रहेंगे वर्ष 2020 में हमने 40 गाँव के किसानों के साथ इस संघर्ष की शुरुआत की थी और किसान अधिकार रैली एवं पदयात्रा निकाली। इसके साथ ही किसान आक्रोश रैली के माध्यम से हजारों किसानों के साथ ट्रैक्टर,बैलगाड़ी एवं पदयात्रा की। कई बार कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और शासन प्रशासन को हमने पत्र लिखा, आन्दोलन किया, रैलियां निकाली परन्तु कुम्भकरणीय नींद में सोई कांग्रेस सरकार ने इसे अनसुना कर दिया। एक वो दिन था और आज का दिन है, वहां से आज का यह सफ़र हमें जीवन भर याद रहेगा।

भावना बोहरा ने आगे बताया कि सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य का आज भूमिपूजन किया गया जिससे पंडरिया विधानसभा के 26 से अधिक गाँव के 3250 हेक्टेयर भूमि में किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने पांच वर्षों तक इस कार्य को लटकाने का काम किया, लेकिन किसान भाई-बहनों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से हमने लगातार संघर्ष करते हुए अपने हक की लड़ाई लड़ी। लगभग 16 करोड़ 50 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 16 किलोमीटर लंबे इस कैनाल से ग्राम पिपरटोला, खजरी, कल्याणपुर, ब्राह्मणटोला, सिल्हाटी, विचारपुर, सिंगारपुर, ढोढमा नवापारा, सुखतरा, बाजगुड़ा, तिलईभाट, राम्हेपुर, दैहानडीह, खैरबना, दसलाटोला, नवघटा, सबराटोला, रेंगाटोला, रंजीतपुर, पटपर, जमुनिया, डोंगरिया तथा बिरेन्द्र नगर एवं रणवीरपुर सहित आस-पास के गाँव के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। पर्याप्त जल आपूर्ति से उनके फसल बर्बाद होने से बचेंगे और उच्च गुणवत्ता के फसल उत्पादन से उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा। आज का दिन मेरे लिए भावुकता से भरा होने के साथ ही हर्ष से परिपूर्ण भी है। मैनें पंडरिया विधानसभा के अपने परिवारजनों और किसानों से जो वादा किया था उसे पूरा होते देखना सच में बहुत ही भावुक करने वाला है। एक जनप्रितिनिधि होने के नाते मैनें हमेशा ही अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया है जिसमें क्षेत्रवासियों का भी सहयोग मुझे हमेशा मिलता रहा है और आगे भी मैं अपने इस कर्तव्य को पूरा करने के लिए हमेशा प्रयास करती रहूंगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page