Home / राजधानी / *रायपुर में वाहन से सामान चोरी का गिरोह सक्रिय*

*रायपुर में वाहन से सामान चोरी का गिरोह सक्रिय*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में वाहन ड्राइवरों को रोककर कार के अंदर रखा सामान चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस तरह की वारदातों को लेकर लोगों को अलर्ट जारी किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने गंज थाना इलाके में नेचर सिटी अमलीडीह निवासी कारोबारी से इसी पैटर्न में वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कारोबारी ने अपनी शिकायत में बताया कि, वो रावाभाठा स्थित कैप्स आइसक्रीम फैक्ट्री के संचालक हैं। 24 सितंबर को वह कार (CG04PS7590) से घर से ऑफिस जा रहे थे। फाफाडीह ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर युवक ने उन्हें कहा कि, कार के बोनट के सामने ऑयल गिर रहा है। कुछ दूर जाने के बाद दूसरे युवक ने भी यही बात कही।

आरोपियों ने मौका मिलते ही बैग किया पार

कारोबारी ने कार सड़क किनारे खड़ी की और बोनट की जांच करने लगा। इसी दौरान वह सर्विसिंग से जुड़े व्यक्ति से संपर्क करने में भी व्यस्त हो गया। ड्राइवर का ध्यान दूसरी ओर होते ही अज्ञात आरोपी कार के अंदर रखा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में कैश, बैंक से जुड़े दस्तावेज और जरूरी सामान रखा था।

इस तरह बरतें सावधानी

कार से बाहर निकलने से पहले कीमती सामान अपने पास रखें।
किसी भी अज्ञात व्यक्ति पर तुरंत विश्वास न करें, भले ही वह मददगार लग रहा हो।
सामान कार में हो तो वाहन को लॉक कर ही बाहर निकलें।
अनजान व्यक्ति के कहने पर सड़क पर अचानक वाहन न रोकें।
संदेह होने पर सुरक्षित स्थान पर जाकर रुकें और स्थिति की जांच करें।
ऐसी घटना या संदिग्ध गतिविधि देखने पर तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।

पुलिस अधिकारियों की अपील

रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने अनजान लोगों की सूचना पर भरोसा नहीं करने की अपील की है। यदि कोई व्यक्ति गाड़ी के नाम पर रोक रहा है, तो अलर्ट रहे। गाड़ी से उतरते ही उसे लॉक कर दें। संदेह होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें और वारदात से बचें।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page