शहरवासियों ने गणेश वंदना और जयकारों के बीच झांकी का स्वागत किया.
रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,, सोमवार को गणेश उत्सव की धूम राजधानी में देखते ही बनी.शारदा चौक, जय स्तंभ चौक से गणपति बप्पा की भव्य झांकी निकली,जिसमें श्रद्धा और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला. शहरवासियों ने गणेश वंदना और जयकारों के बीच झांकी का स्वागत किया गया. ऐसा लग रहा था जैसे गणपति जी के स्वागत में सारे शहर के लोग उमड़ आए हों.
भव्य गणेश झांकी: गणेशोत्सव के अवसर पर रायपुर का जय स्तंभ चौक भक्तिमय माहौल से गूंज उठा. यहां से गणपति बप्पा की आकर्षक झांकी निकाली गई. झांकी को फूलों, लाइटिंग और धार्मिक प्रतीकों से सजाया गया था. भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा रथ पर सजी थी, जिसे देखने के लिए आसपास की सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग घंटों लाइन में खड़े होकर गणपति जी के दर्शन के लिए आतुर नजर आए.
ढोल ताशों,,डीजे की आवाज से गूंजा इलाका: झांकी के साथ पारंपरिक ढोल-ताशों और बैंड बाजों,,डीजे धुमाल की गूंज ने माहौल को और भी दिव्य बना दिया. जगह-जगह भक्तों ने झांकी का स्वागत पुष्प वर्षा और आरती के साथ किया. महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी गणेश वंदना में शामिल हुए और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा.
सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम: पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. इस झांकी में स्थानीय सांस्कृतिक मंडलियों ने भी अपनी प्रस्तुती दी जिससे आयोजन और भी रंगारंग बन गया. जय स्तंभ से निकली गणेश झांकी का नगर भ्रमण देर रात तक जारी रहा और शहर के कई प्रमुख मार्गों से होते हुए इसका समापन निर्धारित स्थल पर हुआ
भक्तिमय माहौल में उमड़ा जनसैलाब
विसर्जन स्थल पर खास तैयारी:गणपति विसर्जन की तैयारी पिछले साल की तरह इस साल भी विसर्जन कुंड की साफ सफाई की गई है. विसर्जन कुंड के पास सभी तरह की तैयारी की गई थी विसर्जन स्थल में टेंट क्रेन का भी मौजूद थे,






